{"_id":"67690cd4eb6d13b37201bdd2","slug":"farmers-locked-stray-animals-in-mini-stadium-shahjahanpur-2024-12-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किसानों ने फिर मिनी स्टेडियम में बंद किए छुट्टा पशु, समस्या से निजात दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किसानों ने फिर मिनी स्टेडियम में बंद किए छुट्टा पशु, समस्या से निजात दिलाने की मांग
Mon, 23 Dec 2024 12:58 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Dec 2024 12:58 PM IST
सार
शाहजहांपुर में अधिकारियों न पहुंचने पर दूसरे दिन भी ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं को मिनी स्टेडियम में बंद कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि छुट्टा पशुओं से छुटकारा दिलाया जाए।
विज्ञापन
मिनी स्टेडियम में छुट्टा पशु
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में छुट्टा पशुओं से लोग परेशान हैं। सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशु हादसे का कारण बन रहे हैं तो फसलों को भी बर्बाद कर रहे हैं। इससे परेशान किसानों ने सोमवार को छुट्टा पशुओं को मिनी स्टेडियम में बंद कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि छुट्टा पशुओं से छुटकारा दिलाया जाए।
विज्ञापन
रविवार को मदनापुर के सिकंदरपुर कलां में फसलों को नष्ट करने से परेशान किसानों ने निराश्रित पशुओं को मिनी स्टेडियम में बंद कर दिया था। शाम करीब चार बजे भूखे-प्यासे पशुओं पर तरस खाकर गांव के ही निवासी पीआरडी के जवान शैलेंद्र सिंह ने स्टेडियम का ताला तोड़कर पशु बाहर निकाल दिए। लेकिन कोई अधिकारी और कर्मचारी किसानों की बात सुनने नहीं पहुंचा। पशु स्टेडियम से बाहर निकाले जाने की जानकारी मिलने पर किसानों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
'हम रातभर जाग रहे, अफसर सो रहे'
सोमवार को किसानों ने फिर से छुट्टा पशुओं को मिनी स्टेडियम में बंद कर दिया। किसानों का कहना है कि वह रात रातभर जाकर अपनी फसल की रखवाली कर रहे हैं और जिम्मेदार अधिकारी हीटर लगाकर मौज से सो रहे हैं।
विज्ञापन
Pilibhit Encounter: एके-47, विदेशी पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस... ऐसे हुआ एनकाउंटर; पढ़ें पूरा घटनाक्रम
एक किसान ने कहा कि छुट्टा पशु पकड़ने की व्यवस्था नहीं की गई तो उन्हें ब्लाक कार्यालय परिसर में बंद करेंगे। बीडीओ गौरव मिश्रा का कहना है कि वृहद गोशाला निर्माण तेजी से हो रहा है। गोशाला बनने पर फाजिलपुर और सिकंदरपुर कला में छुट्टा पशुओं की समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन