फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers leaving for Delhi march stopped

Shahjahanpur News: दिल्ली कूच के लिए निकले किसानों को रोका

Tue, 27 Feb 2024 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers leaving for Delhi march stopped
निगोही के कैमुआ पुल पर सोमवार को नारेबाजी करते भाकियू कार्यकर्ता। स्रोत : संगठन
निगोही। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की मंडल अध्यक्ष माधुरी कुशवाहा के नेतृत्व में ट्रैक्टर-ट्रॉली से किसानों के बीसलपुर होकर दिल्ली जाने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। यूनियन के नेताओं से पुलिस की नोकझोंक भी हुई। हालांकि पुलिस के समझाने पर कार्यकर्ता लौट गए। दिल्ली सीमा पर चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में दोपहर करीब 12 बजे भाकियू के मंडल महासचिव देवेंद्र सिंह और महिला विंग की मंडल अध्यक्ष माधुरी कुशवाहा के नेतृत्व में 14 ट्रैक्टर-ट्राॅली से कार्यकर्ता और किसान बीसलपुर मार्ग पर कैमुआ पुल के पास इकट्ठा हुए थे। किसानों के दिल्ली कूच की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह भारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी देर समझाने के बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित सात सूत्रीय मांगपत्र का ज्ञापन सौंपा। देवेंद्र सिंह ने कहा कि अगर सरकार ने 13 मार्च तक किसानों की मांगे नहीं मानीं तो 14 मार्च को निगोही से कार्यकर्ता दिल्ली कूच कर जाएंगे। यूनियन नेताओं ने बीच सड़क पर विश्व व्यापार संगठन और हरियाणा सरकार का पुतला भी दहन किया। इस मौके पर फिरासत खां, फिरोज़ खान, शिशुपाल सिंह यादव, पूसेराम वर्मा, रक्षपाल, प्रभा देवी, अन्नपूर्णा, पार्वती देवी, चंद्रकला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed