फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers jammed the highway for not weighing paddy

धान की तौल नहीं होने पर किसानों ने हाईवे पर लगाया जाम

Fri, 31 Dec 2021 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Farmers jammed the highway for not weighing paddy
धान की तौल नहीं होने पर बंडा में जाम लगाए किसान - फोटो : POWAYAN
बंडा। धान की तौल हो जाने के बाद बायोमेट्रिक मशीन में अंगूठा नहीं लगवाने और कई दिन से सेंटर पर पड़े होने के बाद भी धान की तौल नहीं होने से नाराज किसानों ने बृहस्पतिवार को मंडी के सामने पूरनपुर-बंडा हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

कई दिन से धान लेकर मंडी में आने के बाद भी तौल नहीं होने से नाराज तमाम किसानों ने बृहस्पतिवार दोपहर हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी कर जाम लगा दिया। किसानों का आरोप था कि जिन किसानों का धान तौला जा चुका है, उनका अंगूठा मशीन पर नहीं लगवाया जा रहा है, इससे उनको धान का भुगतान मिलने में देरी होगी। कई किसानों के धान की तौल नहीं की जा रही है। जाम लगने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

इसके बाद करीब डेढ़ बजे मंडी पहुंचे एएमओ हनुमान प्रसाद यादव को किसानों ने घेर लिया और धान तौले जाने, मशीन पर अंगूठा लगवाने की मांग करने लगे। किसानों ने सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक किसी भी क्रय केंद्र पर तौल नहीं होने की शिकायत भी की। एएमओ ने किसानों से कह दिया कि वह अधिकारियों से शिकायत करें। इससे किसान फिर भड़क उठे और नारेबाजी की। कई किसानों ने अधिकारियों को फोन भी लगाया लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भाकियू चढूनी गुट के जिलाध्यक्ष भूपिंदर सिंह गिल, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तरविंदर सिंह मोमी, रनजीत सिंह आदि ने एसडीएम के नाम दिए गए ज्ञापन में बताया कि केंद्र प्रभारियों ने पिछले 15 दिनों से कई किसानों को बंडा मंडी में धान तुलवाने के नाम पर बिठा रखा है, लेकिन तौल नहीं की जा रही है। यदि बंडा मंडी के अंदर धान लेकर पड़े किसानों के धान की तौल नहीं की गई तो कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

मंडी में आरएफसी के सभी क्रय केंद्र चल रहे हैं। कुछ क्रय केंद्र बंद किए गए हैं। जिन किसानों के अंगूठे नहीं लग रहे हैं वह किसान नया टोकन जारी करवाएं और अपनी सुविधानुसार क्रय केंद्र को तय कर उस पर अंगूठा लगवाएं।
- गिरजेश चौधरी, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed