फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers flee from their fields after seeing a tigress in Himachalpur, panic grips them

Shahjahanpur News: हिमंचलपुर में बाघिन देखकर खेतों से भागे किसान, दहशत

Sun, 26 Oct 2025 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Farmers flee from their fields after seeing a tigress in Himachalpur, panic grips them
खुटार। गांव रसवांकलां के मजरा हिमंचलपुर में सरकारी नलकूप संख्या 17 के पास गन्ने के खेत से निकलकर बाघिन बाहर आ गई। बाघिन देख खेतों में काम कर रहे किसानों ने शोर मचाते हुए भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

खुटार के रामगोपाल, रामभरोसे सहित काफी संख्या में किसान रविवार सुबह 11 बजे खेतों में काम कर रहे थे। इस बीच प्रेमा देवी के गन्ने के खेत से बाघिन निकलकर खुले खेत में आ गई। बाघिन देख किसानों के होश उड़ गए और वे शोर मचाते हुए भाग निकले। शोर होने पर बाघिन पास के रामपाल के गन्ने के खेत में चली गई।
विज्ञापन

शोर सुनकर किसान लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। वन दरोगा रोहित पांडे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पगमार्क से बाघिन होने की पुष्टि करते हुए किसानों से खेत में समूह में काम करने, देर शाम और सुबह जल्दी खेत पर न आने, काम करते समय आवाज करते रहने, गन्ने की कटाई से पहले शोर मचाने आदि की अपील कर लौट गए। किसानों ने बताया कि बाघिन रामपाल के खेत में है। वनकर्मियों को बाघिन को जंगल की ओर खदेड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि गांव रायपुर पटियात, रसवां कलां, कुभियां माफी, हिमंचलपुर, बरवटपुर के आसपास बाघिन काफी दिनोंं से घूम रही है और कई छुट्टा पशुओं को मार चुकी है। 21 सितंबर को बाघिन के हमले में गांव रायपुर पटियात के श्यामपाल घायल भी हो गए थे। रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि जिस जगह बाघिन देखी गई है, वहां से कुछ दूर ही जंगल है। वन्य पशु जंगल से निकलकर खेतों में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed