फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers demanded arrest of Brijbhushan

Shahjahanpur News: किसानों ने की बृजभूषण को गिरफ्तार करने की मांग

Fri, 02 Jun 2023 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 02 Jun 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Farmers demanded arrest of Brijbhushan
शाहजहांपुर। भाकियू ने भारतीय महिला पहलवानों को जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन जारी रखने की अनुमति देने और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की है। किसानों ने इस बाबत राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु उपाध्याय को सौंपा है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि कि अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली एक नाबालिग सहित कई महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष रहे भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। ये महिला पहलवान 23 अप्रैल से दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहीं हैं। 28 मई को दिल्ली में शांतिपूर्ण मार्च निकाला तो पुलिस ने पहलवानों के साथ बल प्रयोग किया। उन्हें हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पहलवानों को जंतर-मंतर से हटा दिया गया।
विज्ञापन

किसान यूनियन ने पहलवानों को जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन की अनुमति देने और बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल, जिला मीडिया प्रभारी सुखचैन सिंह ढिल्लो, देंवेद्र पाल सिंह, उदयवीर सिंह, माधुरी कुशवाहा, रीता देवी, रतीराम, सुधाकर सिंह, रजनीश पाल, रक्षपाल, फिरासत, ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकिमसंयू ने तमाम समस्याएं उठाईं
इधर, भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें मांग की गई है कि सिंधौली विकासखंड में क्षेत्र पंचायत अधिकारी की स्थायी नियुक्ति की जाए। बिजली सब स्टेशन पर जेई तैनात किया जाए। ताकि लोगों की समस्याओं मा समाधान हो सके। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, संगठन मंत्री सत्यव्रत आर्य, गयादीन वर्मा, हरदयाल वर्मा, दीपक मिश्रा, वेदपाल सिंह आर्य, चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed