{"_id":"6733b89513076e96df05d514","slug":"farmers-created-a-ruckus-when-they-did-not-get-lentil-seeds-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-131099-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मसूर का बीज नहीं मिलने पर किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मसूर का बीज नहीं मिलने पर किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही के राजकीय बीज भंडार पर मसूर के बीज का निशुल्क वितरण होने की जानकारी पाकर मंगलवार को वहां काफी संख्या में किसान पहुंच गए। बीज कम पड़ने पर वितरण थमा तो किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने अधिकारियों से वार्ता की और किसानों को समझाया।
बता दें कि निगोही में पांच दिन से बीज वितरण हो रहा है। तमाम किसान आधार कार्ड के फिंगर प्रिंट मैच नहीं होने पर बीज दिए बगैर वापस कर दिए गए। बीज के लिए सवेरे से किसानों की भीड़ इकट्ठा होने पर वहां अफरातफरी का माहौल बना तो गोदाम प्रभारी मनोज कुमार वहां से चले गए। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। संवाद