{"_id":"68f0e6e3e8d322ad2609d099","slug":"farmers-create-ruckus-for-dap-at-sadhan-cooperative-society-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-155284-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: साधन सहकारी समिति पर डीएपी के लिए किसानों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: साधन सहकारी समिति पर डीएपी के लिए किसानों का हंगामा
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा साधन सहकारी समिति में हंगामा करते किसान। संवाद
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसानों को दिलवाई खाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरानपुर कटरा। साधन सहकारी समिति पर डीएपी लेने पहुंचे किसानों ने जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस ने लाइन लगवाकर खाद बंटवाई।
बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे मीरानपुर कटरा साधन सहकारी समिति पर डीएपी लेने के लिए किसानों की भीड़ जमा हो गई। किसानों ने आरोप लगाया कि सचिव श्रीपाल, प्रशासक गजेंद्र सिंह के ग्राम बाबूपुर बुजुर्ग उर्फ नगरा के किसानों को ही सबसे ज्यादा खाद बांट रहे हैं। अन्य गांवों के किसानों को डीएपी नहीं मिल पा रही है।
सचिव श्रीपाल पर खाद के वितरण में पक्षपात का आरोप लगाते हुए किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों के हंगामा करने पर पहुंची पुलिस ने किसानों की लाइन लगवा कर खाद का वितरण कराया। सचिव श्रीपाल ने बताया कि समिति के गोदाम पर 399 कट्टे डीएपी, तीन हजार कट्टे यूरिया और 350 कट्टे एनपीके का स्टॉक है। खाद के वितरण में किसी किसान के साथ कोई पक्षपात नहीं किया जा रहा है।