फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers clash with police in Alhaganj

Shahjahanpur News: अल्हागंज में किसानों की पुलिस से नोकझोंक

Sun, 18 Feb 2024 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 18 Feb 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Farmers clash with police in Alhaganj
अल्हागंज में शनिवार को पुलिस से बहस करते किसान कल्याण महासंघ के पदा​धिकारी। संवाद
शाहजहांपुर/अल्हागंज। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन जिले में भी किसान नेताओं पर नजर रख रहा है। पुवायां में नेताओं के घर पुलिस तैनात है तो वहीं अल्हागंज में दिल्ली जाने का प्रयास कर रहे किसान नेताओं की पुलिस से नोकझोंक तक हो गई।
विज्ञापन


किसान कल्याण महासंघ (किसान यूनियन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने किसान आंदोलन के समर्थन में पदाधिकारियों के साथ शनिवार को दिल्ली जाने का एलान किया था। शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। पुलिस मौके पर पहुंची और राजेश दीक्षित के आवास के पास खड़ी गाड़ियों को कब्जे में ले लिया। कार्यकर्ताओं के साथ आगे बढ़ रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष को रोक लिया गया। इस दौरान थाना प्रभारी ओमप्रकाश और कार्यकर्ताओं की बहस भी हुई। पदाधिकारियों का कहना था कि वे लोग शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर अपनी बात सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं। पुलिस ने पदाधिकारियों को नजरबंद कर दिया है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए लोगों को रोका जा रहा है। इस दौरान नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक राजेश वर्मा, विश्वनाथ सिंह भदौरिया, प्रमोद शर्मा, सपन शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुवायां। किसान आंदोलन को देखते हुए पुवायां और बंडा में एक दर्जन किसान नेताओं की निगरानी की जा रही है। पुलिस ने किसान नेताओं के घर जाकर लगातार उनकी लोकेशन लेती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले फसलों की एमएसपी घोषित करने, बिजली एक्ट रद्द करने सहित कई मांगों को लेकर किसान दिल्ली में आंदोलन करना चाहते हैं। शाहजहांपुर जिले में भी भाकियू टिकैत, भाकियू भानु गुट और भाकियू चढ़ूनी गुट, राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन, भाकिमयू राष्ट्रवादी सहित कई किसान संगठनोंं का अच्छा प्रभाव है। खासकर पुवायां तहसील क्षेत्र में किसान संगठन खासे सक्रिय हैं। 16 फरवरी को टोल प्लाजा फ्री कराने के निर्देश पर खुटार में हिटौटा टोल प्लाजा को दो घंटे तक फ्री कराया गया था और किसान हाईवे पर धरने पर भी बैठे थे। पुवायां से किसान दिल्ली कूच न कर सकें, इसके लिए पुलिस और एलआईयू कर्मी सतर्क दृष्टि रखे हुए हैं। पुवायां के गांव लालपुर निवासी अनिल सिंह यादव, जठियापुर के सुभाषचंद्र मिश्रा, पुवायां दिनेश तिवारी, चौढ़ेरा के सुरेशचंद्र पासी, सतवां बुजुर्ग के सचिन मिश्रा, पुवायां के पवन कश्यप सहित सात किसान नेताओं पर पुवायां पुलिस लगातार निगाह रख रही है। बंडा में भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल सहित चार किसान नेताओं की निगरानी हो रही है। इसके लिए सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि किसान नेताओं से लगातार वार्ता की जा रही है। पुलिसकर्मी रोजाना किसान नेताओं से मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed