फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmer's body found hanging from a noose, murder alleged

Shahjahanpur News: किसान का फंदे से लटकता मिला शव, हत्या का आरोप

Sat, 19 Oct 2024 03:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found hanging from a noose, murder alleged
शाहजहांपुर/कांट। रात में शौच के लिए निकले गांव चक ममरेज निवासी लालाराम (50) का शव शीशम के पेड़ पर रस्सी से लटका मिला। परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी करने वाले लालाराम बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे शौच करने निकले थे। परिजन को लगा कि वह आकर सो गए होंगे। सुबह चारपाई पर उन्हें नहीं देखकर परिजनों ने तलाश शुरू की। तब गांव में शीशम के पेड़ पर रस्सी से शव फंदे से लटका मिला। दोनों पैरों के बीच से गमछा निकालकर पेड़ पर बंधा था। पैर भी जमीन पर लगे हुए थे।
विज्ञापन

शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी अंगूरा देवी ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति का बकरा खेत में आने पर डंडा मार दिया था। इसे लेकर विवाद होने के साथ बात थाने तक गई थी। लालाराम ने बकरे के एवज में रुपये देने की बात कही थी। इसे लेकर दूसरे पक्ष ने इन्कार कर दिया। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने हत्या की धमकी दी थी। उन्हीं लोगों ने हत्या के बाद शव को लटका दिया। परिजन ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। परिजन ने बताया कि वर्ष 1997 में लालाराम पर हत्या का आरोप लगा था। उस समय उसे जेल भी जाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। मामले में अभी तहरीर भी नहीं मिली है।
-प्रयांक जैन, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed