फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers are worried as they have not received DAP for the last 15 days.

Shahjahanpur News: पंद्रह दिनों से डीएपी नहीं मिलने से किसान परेशान

Fri, 24 Oct 2025 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers are worried as they have not received DAP for the last 15 days.
कुर्रियाकलां। गांव की बहुउद्देशीय सहकारी समिति के गोदाम पर 15 दिन से खाद नहीं आने से किसान बेहद परेशान हैं। डीएपी लेने के लिए आसपास के गांवों से रोजाना तमाम किसान समिति पर चक्कर काटने के बाद मायूस होकर लौट रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी कई किसान खाली हाथ लौट गए।
विज्ञापन

किसानों को खाद नहीं मिलने से उनके पलेवा किए हुए खेतों की नमी भी सूखने लगी है। अगैती गेहूं की बोआई करने वाले किसानों को खाद की किल्लत से ज्यादा जूझ रहे हैं। दो सप्ताह पूर्व एनपीके का एक ट्रक समिति के गोदाम पर पहुंचा था। उसका वितरण समिति के सचिव करा चुके हैं। उसी समय किसानों को 13 अक्तूबर के टोकन भी बांट दिए गए, लेकिन टोकन जारी हाेने के दस दिन बाद भी समिति पर डीएपी नहीं पहुंचने से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष की भांति इस बार भी बिना खाद के ही गेहूं की बोआई करनी पड़ेगी। उनका कहना है कि ऐसी दशा में फसल के उत्पादन पर भी विपरीत असर पड़ेगा। समिति के सचिव रंजीत सिंह ने बताया कि डीएपी और एनपीके की दो हजार बोरियों का वितरण किया जा चुका है। त्योहार की वजह से खाद समय से नहीं आ सकी। सचिव के अनुसार जल्द ही खाद उपलब्ध होने पर किसानों में वितरित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed