Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers are making rounds to sell paddy in Banda Mandi.

Shahjahanpur News: बंडा मंडी में धान को बेचने के लिए चक्कर लगा रहे किसान

Thu, 16 Oct 2025 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Farmers are making rounds to sell paddy in Banda Mandi.
बलदेव सिंह
बंडा। मंडी परिसर में धान बेचने के लिए किसान चक्कर काट रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के ध्यान नहीं देने के कारण खरीद केंद्रों पर बिचौलिये हावी हैं। किसानों के मुताबिक, मंडी में बिचौलियों का धान फैला पड़ा है।
विज्ञापन

मंडी परिसर में धान खरीद के लिए 24 क्रय केंद्र लगाए गए हैं जिनमें आरएफसी के दो केंद्र अब तक नहीं लग सके हैं। आरएफसी व विभिन्न समितियों के सेंटरों पर अब तक मात्र 13000 क्विंटल धान की खरीद हो पाई है। किसानों को अपना धान रखने के लिए मंडी में जगह नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

पूरी मंडी में बिचौलियों का धान पड़ा हुआ है। इसकी शिकायत एडीएम प्रशासन से की गई थी। उन्होंने भी मंडी का निरीक्षण किया और धान हटाने के निर्देश दिए। अब तक मंडी परिसर से बिचौलियों के धान नहीं हटाए जा सके हैं। इससे किसान परेशान हैं। किसानों के मुताबिक बिचौलिये किसानों से सस्ता धान खरीद कर साठगांठ कर केेंद्रों पर तौलवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि कागजात चेक किए जाएं तो बिचौलिये पकड़ में आ जाएंगे। वहीं, मंडी परिसर में कई समितियां के ऐसे केंद्र लगे हैं जिन पर आज तक केंद्र प्रभारी देखने नहीं आए। मंडी इंस्पेक्टर विजय प्रताप पाल ने बताया कि मंडी परिसर में लगे सभी केंद्रों पर लगभग 13000 क्विंटल धान की तौल हो चुकी है। मंडी परिसर में जो धान लगा है, वह किसानों का ही है।
-----
धान सुखाकर अपने घर पर जमा कर रखा है। रोज मंडी के चक्कर काट रहा हूं लेकिन धान डालने की जगह नहीं मिल पा रही। मंडी परिसर में दलालों का कब्जा है।
- बृजभूषण यादव

--
पांच दिन पहले मंडी में धान लेकर आए थे। बड़ी मुश्किल से आज तौल हो पाई है। मंडी में धान डालने की जगह नहीं है। यहां दलालों ने कब्जा कर रखा है।
- शिवम कुमार
--
सात दिन पहले धान लेकर मंडी आए थे लेकिन आज तक तौला नहीं हुई। किसानों का धान तौला नहीं जाता है। बिचौलिये हावी हैं।
- बलदेव सिंह
000000
पुवायां मंडी में बिना सत्यापन का मिला धान

पुवायां। बृहस्पतिवार को एसडीएम और डिप्टी आरएमओ के निरीक्षण में कई केंद्रों पर अनियमितताएं मिलीं।
एसडीएम चित्रा निर्वाल ने मंडी परिसर पहुंचकर यहां लगे पीसीएफ के सीएमएस पुवायां मंडी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां प्रभारी शैलेंद्र सिंह मिले। जांच में पाया गया कि गांव पचदेवरा के कृष्णकुमार के पंजीकरण पर अनिरुद्ध सिंह के नाम जारी टोकन का धान तौला जा रहा था। केंद्र पर अभी तक 5000 बोरे धान खरीदा गया है, जिसमें लगभग एक हजार बोरा धान बिना सत्यापन के लगा मिला।
पीसीएफ बी पैक्स जेबा के केंद्र पर चंद्रकली के नाम काटे गए टोकन पर गांव कैथ भगौतीपुर की राजेश्वरी के रजिस्ट्रेशन का धान तौला जा रहा था। केंद्र में 15 दिन में मात्र 555 क्विंटल धान ही खरीदा जा सका है, जबकि रोजाना 300 क्विंटल धान खरीदने के निर्देश हैं। भारतीय खाद्य निगम के केंद्र पर 15 दिन में मात्र 743 क्विंटल धान की खरीद पाई गई।
एसडीएम के निरीक्षण के दौरान ही डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडे भी मंडी पहुंचे। सामने आया कि पीसीएफ बी पैक्स नवाबपुर गंगा के केंद्र पर 15 अक्तूबर तक धान खरीदा ही नहीं गया था। आरएफसी के सेंटर संख्या सात और आठ पर खरीद और स्टाक रजिस्टर अधूरे मिले। केंद्र प्रभारी आरती पटेल से डिप्टी आरएमओ ने नाराजगी जताते हुए अभिलेख पूरे करने के निर्देश दिए। संवाद
--
केंद्र बंद करने के निर्देश
पुवायां। डिप्टी आरएमओ और एसडीएम के मुआयने में पीसीयू एसएस लिमिटेड टकेली के केंद्र पर प्रभारी नेकपाल नदारद मिले। पूर्व में भी वह नदारद मिले थे। सेंटर पर निजी कर्मचारी मिला। यहां कुल 278 क्विंटल धान खरीद हुई बताई गई। केंद्र के सामने पड़े धान के बारे में निजी कर्मचारी जानकारी नहीं दे सका। डिप्टी आरएमओ ने पीसीयू के जिला प्रबंधक को कॉल कर केंद्र को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक युवक बिना पंजीकरण और सत्यापन के धान से भरी ट्राॅली लिए पीसीएफ बी पैक्स नवाबपुर गंगा के केंद्र पर मिला। डिप्टी आरएमओ ने युवक को धान भरी ट्राॅली सहित मंडी से भगा दिया। संवाद
---
सत्यापन के लिए भटक रहे किसान
पुवायां। अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान गांव बलरामपुर मोहनपुर के कुलदीप सिंह, करनैल सिंह, झदिया की रुपिंदर कौर, टोडरपुर के गुरविंदर सिंह सहित 12 किसानों ने एसडीएम और डिप्टी आरएमओ को बताया कि उन्होंने पंजीकरण करा रखा है, लेकिन सत्यापन नहीं किया जा रहा है। इस कारण उनका धान घर में पड़ा हुआ है। एसडीएम ने किसानों को जल्द सत्यापन का आश्वासन दिया। संवाद
-
एडीएम प्रशासन के निर्देश पर निरीक्षण किया गया है। मंडी में जिनका पंजीकरण सत्यापित हुआ है, उनका ही धान खरीदा जाएगा। सभी को निर्देश दिए गए हैं। गड़बड़ी मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
- चित्रा निर्वाल, एसडीएम पुवायां
---
बारदाना देर से मिलने पर तौल में देरी, मंडी गेट से हाईवे तक जाम
रोजा। मंडी समिति में एजेंसियों के खरीद केंद्रों पर बृहस्पतिवार को बारदाना न पहुंचने की वजह से दोपहर 12:30 बजे से खरीद शुरू हो सकी। तौल देर में शुरू होने की वजह से मंडी गेट के बाहर सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही। यहां धान की आवक अधिक होने से जाम की स्थिति बन रही है। किसानों की तौल में किसान नेता नाराज हो गए। बाद में उनकी तौल शुरू हुई।
बृहस्पतिवार सुबह भारतीय किसान यूनियन के नेता मुनेश्वर दयाल कठेरिया समर्थकों के साथ मंडी समिति पहुंच गए। मंडी सचिव रिंकू लाल कश्यप से क्रय केंद्रों के प्रभारियों के ऊपर छोटे किसानों की धान तौल नहीं करने का आरोप लगाते हुए धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। मंडी सचिव रिंकू लाल कश्यप ने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को बुलाया और छोटे किसानों का धान जल्द ही तौल करने के निर्देश दिए। संवाद
--
राइस मिल मालिक और आढ़ती सीडी और कर्दा के नाम पर नहीं कर सकेंगे कटौती
पुवायां। धान खरीद पर अब राइस मिल मालिक और आढ़ती सीडी और कर्दा के नाम पर कटौती नहीं कर सकेंगे। ऐसा करने पर कार्रवाई के आदेश डीएम ने दिए हैं।
कई मिल मालिकोंं और आढ़ती किसान को नकद भुगतान देने पर सीडी (कैश डिडक्शन) के नाम पर एक से डेढ़ प्रतिशत तक रुपये काट लेते हैं। इसके साथ ही बोरे के वजन और धूल के नाम पर कर्दा भी एक से दो किलो तक काट लिया जाता है। डीएम ने पुवायां, रोजा, तिलहर और जलालाबाद के मंडी सचिवों को जारी आदेश में कहा है कि कई किसान संगठनों और किसानों ने जानकारी की है कि राइस मिलों और आढ़तों पर धान बेचते समय मूल्य तय हो जाने के बाद भी कुछ आढ़ती, राइस मिल स्वामी धान में मुद्दत, सीडी और कर्दा के नाम पर कटौती कर रुपये दे रहे हैं। यह शासन के निर्देशों के खिलाफ है और इसे प्रतिबंधित किया जाना जरूरी है। संवाद
00
खुटार में बढ़ाए गए तीन धान क्रय केंद्र
पुवायां। खुटार के 59 गांवों में मात्र दो केंद्र लगने से परेशान किसानों को राहत मिली है। अब खुटार ब्लॉक क्षेत्र में कुल पांच केंद्र संचालित होंगे, इससे किसानों को घर के पास धान बेचने की सुविधा मिल सकेगी।
खुटार क्षेत्र में धान खरीद के लिए हर बार कम केंद्र लगने से किसानों को अपना धान बंडा और पुवायां मंडी समिति के सेंटरों पर ले जाकर बेचना पड़ता था। इस बार भी खुटार ब्लॉक क्षेत्र में केवल दो केंद्र ही लगाए गए थे। किसान संगठनों के पदाधिकारी और किसान ज्यादा केंद्र लगाने की मांग कर रहे थे।
अमर उजाला ने छह अक्तूबर के अंक में मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद सहकारी संघ खुटार के धान क्रय केंद्र, जो पुवायां के गांव समुलिया में लगाया गया था, उसे हटाकर खुटार के गांव कैमहरिया से संचालित करने के निर्देश दिए गए थे।

बृहस्पतिवार को यूपीएसएस के एक सेंटर बी पैक्स लिमिटेड पुनौती सहकारी समिति भवन पर और दूसरा केंद्र बी पैक्स लिमिटेड हरिहरपुर समिति पर संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रों की संख्या पांच होने पर किसानों ने खुशी जताई है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि खुटार में केंद्र बढ़ाए गए हैं। जिले भर में 24 नए केंद्र खोलने का आदेश दिया गया है, इससे किसानों को सुविधा होगी। संवाद

बलदेव सिंह

बलदेव सिंह

बलदेव सिंह

बलदेव सिंह

बलदेव सिंह

बलदेव सिंह

बलदेव सिंह

बलदेव सिंह

बलदेव सिंह

बलदेव सिंह

बलदेव सिंह

बलदेव सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed