फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmers are facing problems in getting their paddy weighed at the B-PACS centre.

Shahjahanpur News: बी-पैक्स के केंद्र पर धान की तौल कराने के लिए किसान परेशान

Wed, 05 Nov 2025 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Farmers are facing problems in getting their paddy weighed at the B-PACS centre.
पुवायां मंडी में पीसीएफ बी पैक्स नवाबपुर गंगा क्रय केंद्र पर लगे धान के ढेर। संवाद - फोटो : पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण करते एएसपी।
पुवायां। पुवायां मंडी के बाहर धान बेचने के लिए किसानों की ट्राॅलियों की लंबी लाइन लग रही है। इसके बाद भी कई केंद्र प्रभारी धान खरीद में हीलाहवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन

पीसीएफ बी पैक्स नवाबपुर गंगा क्रय केंद्र मंडी में लगा है। मंगलवार को कई किसानों ने बताया कि केंद्र पर कांटा, डस्टर लगा हैप्रभारी सेंटर पर मौजूद नहीं हैं। उनकी धान भरी ट्राॅलियां केंद्र केंद्र पर खड़ी हैं, लेकिन तौल नहीं की जा रही है। किसान सत्यदेव वर्मा ने बताया कि वह धान लेकर मंडी के एक क्रय केंद्र पर आए हैं, लेकिन तौल नहीं हो पा रही है, इससे वह परेशान हैं। पीसीएफ के जिला प्रबंधक यशवीर सिंह ने बताया कि इस तरह की शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। डिप्टी आरएमओ आनंद मोहन पांडे ने बताया कि मंडी में मौल नहीं होने के मामले में संबंधित क्रय केंद्र की एजेंसी के जिला प्रबंधक से बात की जाएगी। धान की तौल सुचारू कराई जाएगी।
विज्ञापन

---
भटिउरिया मंडी में बंद मिले चार धान क्रय केंद्र, अधिकारियों ने शुरू कराई तौल

पुवायां। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रामकैलाश सोनकर के निरीक्षण में भटिउरिया मंडी स्थल पर लगे चार धान क्रय केंद्रों पर तौल बंद मिली। किसानों ने आरोप लगाया था कि राइस मिलों और आढ़तों के धान को कुछ क्रय केंद्रों पर चढ़ाकर धांधली की तैयारी है। इस कारण धान की तौल नहीं की जा रही है। मंगलवार को क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रामकैलाश सोनकर जांच करने के लिए पहुंचे तो चारों केंद्रों पर तौल बंद थी। प्रभारी भी नदारद थे। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी रामकैलाश सोनकर की सूचना पर एआर को-ऑपरेटिव अखिलेश प्रताप सिंह, पीसीयू के जिला प्रबंधक प्रवीणचंद्र सोनकर, एडीसीओ राजेश वर्मा भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद केंद्र प्रभारियों को बुलाकर धान तौल शुरू कराई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
धान बेचने में सहायता के लिए जारी किया कंट्रोल रूम नंबर

शाहजहांपुर। सरकारी धान क्रय केंद्रों पर कोई दिक्कत न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से मंडी सचिवों व कंट्रोल रूम के नंबर जारी किए गए हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राकेश मोहन पांडेय ने बताया कि जनपद में वर्तमान में 190 क्रय केंद्र संचालित हैं। मंडियों में धान की आवक अधिक हो रही है। इसकी वजह से जाम की समस्या बन रही है।

उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने निकटतम क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री करें। उन्होंने कहा कि रोजा मंडी में मंडी सचिव रिंकू लाल, पुवायां में मंडी सचिव सर्वेश, बंडा उपमंडी में शिवेंद्र प्रताप सिंह, तिलहर मंडी में विक्रम वाजपेयी और जलालाबाद मंडी के सचिव से किसान संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा किसान खाद्य नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 05842-221986 व मोबाइल नंबर 9519063411 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद

पुवायां मंडी में पीसीएफ बी पैक्स नवाबपुर गंगा क्रय केंद्र पर लगे धान के ढेर। संवाद

पुवायां मंडी में पीसीएफ बी पैक्स नवाबपुर गंगा क्रय केंद्र पर लगे धान के ढेर। संवाद- फोटो : पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण करते एएसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article