{"_id":"6aea3dee44c91c2ba70bef19","slug":"farmer-sits-on-a-protest-at-the-powayan-mandi-gate-accompanied-by-his-family-after-his-paddy-fails-to-get-weighed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-189128-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: धान नहीं तुलने पर पुवायां मंडी गेट पर परिजनों सहित धरने पर बैठा किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: धान नहीं तुलने पर पुवायां मंडी गेट पर परिजनों सहित धरने पर बैठा किसान
विज्ञापन
पुवायां मंडी गेट पर परिजनों के साथ धरने पर बैठे अमरपाल।
पुवायां। धान की तौल नहीं होने पर बंडा के गांव कैथ जमीन बहेड़ा निवासी अमरपाल परिजनों सहित पुवायां मंडी के गेट पर धरने पर बैठ गए। धरने के कारण करीब दो घंटे तक मंडी गेट से ट्रालियां अंदर नहीं जा सकीं और सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। जानकारी मिलने पर पुलिस और राजस्वकर्मी मौके पर पहुंचे। बाद में अमरपाल को तहसील ले जाकर समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया गया।
मंगलवार को अमरपाल सिंह परिवार सहित धरने पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि वह कई दिन से खेती संबंधी कागजों का सत्यापन कराने के लिए भटक रहे हैं। इसके बाद वह दो नवंबर को दो ट्रॉली धान मंडी लेकर आए थे, लेकिन उनका पंजीकरण नहीं किया गया। क्रय केंद्र प्रभारी धान खरीदने से मना कर रहे हैं। उनकी धान से भरी ट्रॉलियां मंडी परिसर में खड़ी हैं।
अमरपाल ने बताया कि तीन ट्रॉली धान घर पर पड़ा है। जानबूझकर सत्यापन लटकाने और कागज नहीं बनने से धान खराब होने का अंदेशा है। अमरपाल के साथ उनके भाई प्रेमपाल, ओमप्रकाश, जयसिंह, पिता मेघनाथ, मां रामबेटी और पत्नी गोदावरी भी धरने पर बैठ गए। मंडी गेट पर धरने के कारण बाहर धान से भरी ट्रॉलियों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अमरपाल को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने समस्या का समाधान होने तक धरना खत्म करने से इन्कार कर दिया। इसके बाद राजस्वकर्मी मौके पर पहुंचे और कागजी कार्रवाई पूरी कराने की बात कहते हुए अमरपाल को तहसील ले गए।
अमरपाल ने बताया कि ओटीपी उनके भतीजे के मोबाइल पर जा रहा है। ओटीपी नहीं मिलने के कारण समस्या का समाधान नहीं हो सका है। कर्मचारियों ने जल्द धान की तौल कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया।
--
अमरपाल की शिकायत सुनी है। उन्होंने अभी पंजीकरण नहीं कराया था। अमरपाल के आधार कार्ड का ओटीपी नहीं मिल रहा है। समस्या का समाधान कराया जा रहा है।
-सदानंद सरोज, एसडीएम पुवायां
000000000000000000000000000
मिर्जापुर में धान खरीद केंद्रों पर ताले, प्रभारी नदारद
मिर्जापुर। धान खरीद शुरू होते ही सरकारी क्रय केंद्रों की अव्यवस्थाएं सामने आने लगी हैं। जहां कई केंद्र बंद हैं, वहीं किसानों को धान बेचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
वानगांव क्रय केंद्र पर ताला लगा था। मौके पर मौजूद व्यक्ति ने खुद को प्रभारी बताया, लेकिन खरीद संबंधी संतोषजनक जानकारी नहीं दे सका। शासन की सूची में दर्ज नंबर पर फोन करने पर किसी दूसरे व्यक्ति ने बात की।
पृथ्वीपुर ढाई केंद्र पर प्रभारी नदारद थे। एक व्यक्ति ने खुद को उनका सहायक बताया और अब तक करीब 25 क्विंटल धान खरीद होने की जानकारी दी। अतरी निजामपुर केंद्र पर ताला लगा रहा। केंद्रों पर किसानों के लिए मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव मिला। एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार ने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है। संवाद