{"_id":"616c70b5395be3552313572f","slug":"farmer-protest-shahjahanpur-news-bly463212884","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान संगठन आज रोकेंगे ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान संगठन आज रोकेंगे ट्रेन
विज्ञापन
अनिल सिंह यादव, तहसील अध्यक्ष भाकियू टिकैत पुवायां
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। संयुक्त किसान मोर्चा की घोषणा के अनुसार किसान संगठन शाहजहांपुर में 18 अक्तूबर को ट्रेन रोकेंगे। किसान संगठनों के नेताओं ने इसके लिए रविवार को गांवों में संपर्क कर किसानों ने सोमवार सुबह दस बजे शाहजहांपुर पहुंचने की अपील की है। उधर, किसान संगठनों की तैयारी को लेकर खुफिया एजेंसियां भी सतर्क रहीं और किसान नेताओं की तैयारियों पर निगाह रखी जाती रही। तमाम छोटी, बड़ी सूचनाओं को अधिकारियों तक पहुंचाया गया। किसानों ने रेल रोको आंदोलन के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया है और तमाम सोशल साइट्स पर किसानों से आंदोलन में भाग लेने की अपील की है।
संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देशानुसार सोमवार को शाहजहांपुर में रेल रोककर आंदोलन किया जाएगा। ग्रह मंत्री अपने पद से जब तक इस्तीफा नही देंगे, धरना-प्रदर्शन और आंदोलन को और तेज किया जाएगा। सरकार गृह मंत्री से जल्द इस्तीफा ले और उनको जेल भेजा जाए।
- मंजीत सिंह धालीवाल, नि. जिलाध्यक्ष भाकियू टिकैत शाहजहांपुर
सोमवार को शाहजहांपुर में दिन में दस बजे से आंदोलन शुरू होगा। इस दौरान ट्रेनों को रोका जाएगा। सरकार को कृषि कानून तत्काल वापस ले लेना चाहिए। गृह राज्यमंत्री को बर्खास्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
- अनिल सिंह यादव, तहसील अध्यक्ष भाकियू टिकैत पुवायां
हमारे संगठन के लोग संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा है और रेल रोको आंदोलन में शामिल होंगे। लेकिन हम लोग बंडा में किसानों के धान बिक्री सहित कई मामलों को लेकर जाम करेंगे। बंडा में चक्का जाम की घोषणा पहले से ही कर रखी है।
तरविंदर सिंह मोमी, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, भाकियू चढूनी शाहजहांपुर

तरविंदर सिंह मोमी, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष, भाकियू चढ़ूनी शाहजहांपुर- फोटो : POWAYAN

मंजीत सिंह धालीवाल, निर्वतमान जिलाध्यक्ष भाकियू टिकैत शाहजहांपुर- फोटो : POWAYAN