फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farmer commits suicide after stray animals grazing his crops in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: छुट्टा पशुओं ने नष्ट कर दी गेहूं की फसल, आहत किसान ने फंदा लगाकर दी जान

Mon, 26 Feb 2024 03:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 26 Feb 2024 03:05 PM IST
सार

शाहजहांपुर के मदनापुर क्षेत्र में छुट्टा पशुओं ने गेहूं की फसल नष्ट कर दी, जिस देख किसान को गहरा सदमा लगा। उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक किसान के ऊपर काफी कर्ज भी था।  

विज्ञापन
Farmer commits suicide after stray animals grazing his crops in Shahjahanpur
सुदेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव हैदलपुर निवासी सुदेश (30) का शव शनिवार को फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि कर्ज और छुट्टा जानवरों के फसल चर जाने से आहत होकर उन्होंने जान दी है। अपना खेत गिरवी रखने के बाद वे ठेके पर जमीन लेकर खेती करते थे।

विज्ञापन


सुदेश चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। पिछले साल उनकी पत्नी ऊषा देवी बीमार हुईं तो उपचार में काफी रुपये लग गए। इलाज कराने के लिए उन्हें कर्ज लेना पड़ा। उन पर पहले भी बैंक का कर्ज था। इस बार ठेके की जमीन पर उन्होंने गेहूं की फसल बोई थी। शुक्रवार को भाई उपदेश के बेटे के नामकरण संस्कार की दावत होने के चलते वे खेत की रखवाली करने नहीं जा पाए थे। 
विज्ञापन


फसल की बर्बादी देख लगा सदमा 
इसी बीच उनकी फसल को छुट्टा जानवरों ने चर लिया। शनिवार को फसल की दुर्दशा देखकर सुदेश परेशान हो गए। इस बीच वह मकान के कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटक गए। उन्हें लटका देखकर पत्नी ऊषा ने तुरंत नीचे उतारा और डॉक्टर के पास लेकर गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुदेश और ऊषा की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। उनका एक साल का बेटा भी है। जिसका अभी नामकरण नहीं हुआ है। जमीन गिरवी रखने के बाद वह ठेके पर भूमि लेकर खेती करने लगे थे। 

थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि सुदेश ने पत्नी के उपचार के लिए जमीन को गिरवी रख कर कर्ज लिया था। ठेके पर भूमि लेकर गेहूं बोया था जिसे छुट्टा पशु चर गए। इससे वे काफी आहत हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed