{"_id":"63319aa1f89b8a0f1c5ed21b","slug":"farmer-along-with-son-attempted-self-immolation-in-shahjahanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: किसान ने पुत्र समेत किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस पर पीटने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: किसान ने पुत्र समेत किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस पर पीटने का लगाया आरोप
Mon, 26 Sep 2022 05:57 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, खुटार (शाहजहांपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खुटार (शाहजहांपुर)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 26 Sep 2022 05:57 PM IST
सार
खुटार के बिजौरा बिजौरिया गांव में टाटा कंपनी का पॉवर प्लांट लगा हुआ है। कंपनी ने गांव के रतन सिंह से जमीन खरीदी थी। रतन सिंह का कहना है कि 33 लाख रुपये में खरीदी गई जमीन के पूरे रुपये कंपनी ने नहीं दिए हैं। सोमवार को इसी संबंध में पिता-पुत्र ने आत्मदाह का प्रयास किया।
विज्ञापन
आत्मदाह का प्रयास करता ग्रामीण
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टाटा कंपनी के सोलर पॉवर प्लांट के लिए बेची गई जमीन के पूरे रुपये न मिलने और अधिक जमीन पर कब्जे का आरोप लगाकर पिता-बेटे ने डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस और प्लांट के गार्ड ने दोनों लोगों को बुरी तरह पीटा है।
विज्ञापन
खुटार के बिजौरा बिजौरिया गांव में टाटा कंपनी का पॉवर प्लांट लगा हुआ है। कंपनी ने गांव के रतन सिंह से जमीन खरीदी थी। रतन सिंह का कहना है कि 33 लाख रुपये में खरीदी गई जमीन के पूरे रुपये कंपनी ने नहीं दिए हैं। सोमवार दोपहर को पॉवर प्लांट के पास रतन सिंह और बेटे कुलविंदर सिंह ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया।
विज्ञापन
आरोप है कि नायब तहसीलदार के कहने पर पुलिस ने दोनों को जमकर पीटा। इसके बाद पिता-पुत्र को बंडा सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने के कारण पुत्र को हायर सेंटर रेफर किया गया है। डॉक्टर के अनुसार डीजल छिड़कने और डीजल पीने के कारण दोनों की हालत गंभीर हुई है। शरीर पर चोटों के निशान भी हैं।
विज्ञापन