फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Farid Academy defeated Shahjahanpur Police with the help of Deepanshu's stormy innings.

Shahjahanpur News: दीपांशु की तूफानी पारी से फरीद अकादमी ने शाहजहांपुर पुलिस को हराया

Tue, 10 Feb 2026 11:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Farid Academy defeated Shahjahanpur Police with the help of Deepanshu's stormy innings.
कैंटोमेंट में मैच के फाइनल के बाद विजेता टीम को शील्ड देते सीओ सिटी पंकज पंत। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग के तत्वावधान में क्रांति कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में दीपांशु यादव की तूफानी पारी के दम पर फरीद अकादमी ने शाहजहांपुर पुलिस को 23 रनों से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया। विजेता टीम को सीओ सिटी पंकज पंत ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फरीद क्रिकेट अकादमी ने 20 ओवर में एक विकेट खोकर 207 रन बनाए। दीपांशु यादव ने तूफानी पारी खेलते हुए 62 गेंदों पर 105 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 11 चौके व चार छक्के लगाए। उनके साथ अभिनव राठौर ने 43 रनों का योगदान दिया। उन्हें सीओ सिटी पंकज पंत ने मानिक सिरोही के हाथों कैच कराया।
विज्ञापन

उसके बाद मोहम्मद आहद अंसारी 40 रन बनाकर नाबाद रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर पुलिस की टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनर मानिक सिरोही को मयंक शर्मा ने चार रन पर आउट कर दिया। दूसरे ओपनर सीओ सिटी पंकज पंत ने 12 गेंदों पर 17 रनों की पारी खेली। उनका कैच अभिनव राठौर ने लपक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकेटकीपर बल्लेबाज सैफ ने 14, सिंद्धू ने 24, विकास वैष्णव ने 24, रोहित ने 36, अभिषेक ने तीन, सूर्या कसाना ने 21 और नरेंद्र ने 26 रन बनाए। 20 ओवर में टीम आठ विकेट खोकर 184 रन ही बना पाई। इससे पहले मैच का शुभारंभ एसपी राजेश द्विवेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर लिया।

मैच के अंपायर दिनेश शर्मा, रविंद्र सिंह थे। स्कोरिंग रिजवान और कमेंट्री पंकज तिवारी ने सुनाई। मैन ऑफ द मैच दीपांशु यादव व मैन ऑफ द सीरीज अभिनव को चुना गया। इस मौके पर गजेंद्र गंगवार, मनोज यादव, फरीद खान, सत्येंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे। आयोजक मयूर खन्ना ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed