फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   family sat on dharna in front of their own house in shahjahanpur

Shahjahanpur News: अपने ही घर के सामने धरने पर बैठा परिवार, पुलिस को दी तहरीर; जानें क्या है मामला

Mon, 09 Dec 2024 06:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 09 Dec 2024 06:22 PM IST
सार

शाहजहांपुर के बंडा में बड़े भाई ने मकान पर ताला लगाया तो छोटा भाई परिवार के साथ धरने पर बैठ गया। उसने मकान से नकदी और जेवर गायब होने का भी आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
family sat on dharna in front of their own house in shahjahanpur
घर के बाहर धरने पर बैठा परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र में गुरुनानक कॉलोनी निवासी गुरप्रीत सिंह ने परिवार के साथ मकान के सामने बैठकर धरना शुरू कर दिया। आरोप है कि पुश्तैनी मकान से भाई ने माल-जेवर गायब करते हुए जबरन ताला डाल दिया है।

विज्ञापन


गुरप्रीत बच्चों व महिलाओं के साथ गेट पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने थाना प्रभारी को पत्र भेजकर बताया कि उनके पिता ने 44 साल पहले मकान बनवाया था। पिता ने भाई को संपत्ति से बेदखल कर दिया था। इसी के चलते वह रंजिश माने लगा था। उसने मकान के गेट पर ताला डाल दिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि अलमारी में रखे तीन लाख 50 हजार रुपये व दस तोला सोना भी गायब कर दिया। विरोध करने पर तलवार लेकर दौड़ा लिया। थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने बताया कि दोनों भाइयों में बंटवारे का विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता की गई। उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पूरा मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed