फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Family members allege that there was a current in the tree, officials said they will investigate

Shahjahanpur News: परिजनों का आरोप- पेड़ में उतरा करंट, अधिकारी बोले-कराएंगे जांच

Fri, 06 Jun 2025 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Family members allege that there was a current in the tree, officials said they will investigate
शाहजहांपुर। कांट के बमरौली गांव में बृहस्पतिवार सुबह खेत पर मूंगफली बीनने गए दो सगे भाइयों की करंट से मौत के मामले में परिजनों का आरोप है कि हाईटेंशन लाइन से पेड़ में करंट उतरा था। उसी के संपर्क में आकर दोनों भाइयों की मौत हुई है। वहीं, विद्युत निगम के अधिकारियों के मुताबिक, परिवार ने अपने खेत के आसपास तार की बाड़ लगा रखी थी। उन्होंने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन


घटना के बाद धर्मवीर और सत्यवीर के परिजनों ने बताया था कि आम के पेड़ में करंट उतरने से दोनों की मौत हुई है। वहीं, विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता जलालाबाद मुदित सोनकर ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। पता चला है कि परिवार ने ही खेत में खुद ही बाड़ लगा रखी थी। उसी में झटका मशीन लगी थी। इसे वे स्वयं ही ऑपरेट करते थे। करंट कैसे उतरा, यह जानकारी नहीं हैं। मामले में प्रधान से भी जानकारी ली गई है। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी जाएगी। मामले की जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

----------------------
देवरानी-जेठानी की उजड़ी मांग...बच्चों के बिखर गए सपने
दो सगे भाइयों की मौत से देवरानी-जेठानी की मांग का सिंदूर उजड़ गया और उनके बच्चों के सपने बिखर गए। धर्मवीर की पत्नी रामसुखी और सत्यवीर की पत्नी प्रीति शवों को देख दहाड़े मार रो पड़ीं। महिलाओं ने उन्हें संभाला और सांत्वना दी। परिजनों ने बताया कि धर्मवीर का बेटा हिमांशु 15 साल और बेटी नंदनी 10 साल की है। सत्यवीर की बड़ी बेटी संध्या सात, महक पांच और गुन्नू तीन साल की है। परिजनों ने बताया कि अब बच्चों की जिम्मेदारी रामसुखी और प्रति के कंधों पर आ गई है। वहीं, मां छोटी बिटिया दोनों बेटों की मौत से बेसुध हो गईं हैं। रोते-रोते उनकी आंख पथरा गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------

दस दिन पूर्व हरियाणा से आया था सत्यवीर

परिजनों ने बताया कि धर्मवीर खेतीबाड़ी करता था। सत्यवीर व उसका सबसे छोटा भाई करन हरियाणा के मानेसर में नौकरी करते थे। सत्यवीर दस दिन पूर्व ही गांव आया था। चार दिन बाद वह वापस हरियाणा जाने वाला था, लेकिन काल ने उसके जाने से पूर्व उसकी जिंदगी छीन ली। खबर सुन हरियाणा से आया करन भाइयों के शव को देख बेसुध हो गया।

--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed