{"_id":"6ad139122a3f7d08ee08d238","slug":"falling-air-pressure-indicates-a-possibility-of-rain-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-187546-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वायुदाब गिरने से बारिश के बन रहे आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वायुदाब गिरने से बारिश के बन रहे आसार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बादल छाए रहने से दिन में उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई। वायुदाब गिरा होने से बारिश के आसार बन रहे हैं।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 32.4 और न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
उन्होंने बताया कि वायुदाब 12 मिलीबार गिरा हुआ है। उत्तरी हवा चल रही है। बादल छाए हुए हैं और आर्द्रता 75 प्रतिशत होने से वातावरण में नमी बढ़ गई है। इससे देर रात तक बारिश होने के आसार बन रहे हैं। तापमान में और गिरावट होने की संभावना बन रही है। संवाद