फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fake student sent to jail...CC cameras at the centre scanned

Shahjahanpur News: फर्जी छात्र को भेजा जेल...केंद्र पर सीसी कैमरे खंगाले गए

Tue, 24 Feb 2026 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Fake student sent to jail...CC cameras at the centre scanned
शाहजहांपुर। कलान क्षेत्र के गांव सथरा धर्मपुर स्थित गोकरन सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान के पेपर में दोस्त की जगह परीक्षा देने वाले छात्र को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। दूसरी ओर केंद्र के सीसी कैमरे खंगाले गए हैं, जिसमें आरोपी छात्र जीव विज्ञान के प्रश्नपत्र में ही नजर आया है।
विज्ञापन

आरडीएस इंटर कॉलेज, नौगवां मुबारकपुर के छात्र का सेंटर गोकरन सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में गया था। सोमवार को दूसरी पाली में हुई जीव विज्ञान की परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापक लोकेश मिश्रा ने दिव्यांश सिंह की जगह अनुज राजपूत निवासी बिजपुरिया हरसिंगपुर थाना अमृतपुर जिला फर्रुखाबाद को परीक्षा देते हुए पकड़ा।
विज्ञापन

लोकेश की ओर से आरोपी के खिलाफ कलान थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी आधार कार्ड में हेरफेर कर आसानी से केंद्र में पहुंच गया था। बीएससी का छात्र अनुज दोस्त के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर केंद्र पर दूसरे दिन भी सीसी कैमरे खंगाले गए। केंद्र व्यवस्थापक के अनुसार, फुटेज में गत दिनों आरोपी अनुज राजपूत नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में स्पष्ट है कि जीव विज्ञान जैसे कठिन विषय में आरोपी परीक्षा देने के लिए आया था।

--
विद्यालय स्तर की खामी होगी जांच
माध्यमिक शिक्षा विभाग भी खामियों को तलाशने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए स्कूल के अभिलेखों की जांच हो सकती है। सूत्रों की अनुसार, मामले की जांच कराकर यह देखा जाएगा कि जिस स्कूल में संबंधित छात्र पंजीकृत है, वहां फॉर्म भरते समय तो कुछ गड़बड़ी नहीं की गई है। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि फर्जी छात्र के पकड़े जाने के मामले की पूरी रिपोर्ट परिषद को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed