फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Fake currency case: Police looking for contacts of accused

नकली नोट प्रकरण : आरोपियों के संपर्कों को तलाश रही पुलिस

Fri, 14 Nov 2025 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Fake currency case: Police looking for contacts of accused
शाहजहांपुर। दिल्ली से आई क्राइम ब्रांच की टीम से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। नकली नोटों के साथ पकड़े गए लोगों के संपर्क में रहने वालोंं की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

करीब एक हफ्ता पूर्व दिल्ली से आई क्राइम ब्रांच की टीम ने चौक कोतवाली क्षेत्र के चारखंभा मोहल्ला निवासी टायर व्यापारी रवि अरोड़ा को पकड़ा था। उसके पास से 18, 200 रुपये के नकली नोट बरामद किए गए थे। इसके बाद दिल्ली पुलिस आरोपी रवि अरोड़ा को अपने साथ ले गई थी। वहां की गई पूछताछ के बाद पुलिस रवि अरोड़ा के साथ दोबारा शाहजहांपुर आई थी।
विज्ञापन

इस बार दिल्ली पुलिस थाना सदर बाजार क्षेत्र में एक मकान पर छापा मारकर विवेक मौर्या को पकड़कर अपने साथ दिल्ली ले गई। विवेक मौर्या को पिछले साल 13 अक्तूबर को बरेली में डेलापीर मंडी के व्यापारियों ने नकली नोटों के साथ पकड़ा था। पूछताछ में विवेक ने टायर व्यापारी रवि अरोड़ा व उनके बेटे का नाम कुबूला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बुधवार सुबह दिल्ली की पुलिस फिर शाहजहांपुर आई। एक महिला को नोटिस तामील कराकर चली गई। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि बुधवार को दिल्ली पुलिस आई थी। इस मामले में पकड़े गए लोगों के तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं, इस पर टीम काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed