फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Factory officials arrived, talks can be held today

Shahjahanpur News: फैक्टरी के अधिकारी पहुंचे, आज हो सकती है वार्ता

Thu, 09 Nov 2023 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 09 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Factory officials arrived, talks can be held today
द यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड के कर्मचारियों से वार्ता करते एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय व अन
शाहजहांपुर। द यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड के अधिकारी बुधवार को जिले में पहुंच गए लेकिन भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से उनकी वार्ता नहीं हो सकी। प्रशासनिक अधिकारियों ने उनसे हड़ताल खत्म करने का आग्रह किया लेकिन वार्ता होने तक उन्होंने अनशन जारी रखने का ऐलान किया। संभवत: बृहस्पतिवार को कर्मचारियों से प्रबंधन की वार्ता हो सकती है।
विज्ञापन


31 अक्तूबर को आरसी मिशन थाना क्षेत्र के रौसर कोठी स्थित डिआईजीओ ग्रुप की द यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड में प्लांट को बंद कर 244 नियमित और दो कैजुअल कर्मचारियों को सेवा समाप्ति का नोटिस दे दिया गया था। इसके बाद भड़के कर्मचारियों ने बहुमंजिला प्लांट पर चढ़कर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। शुक्रवार से 40 कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। बुधवार दोपहर एडीएम प्रशासन संजय पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट वेदप्रकाश मिश्रा, एसपी सिटी सुधीर जायसवाल, सीओ सिटी बीएस वीरकुमार प्लांट में पहुंचे। एडीएम प्रशासन ने कर्मचारियों को बताया कि कंपनी के अधिकारी शाहजहांपुर आ गए हैं जिन कर्मचारियों को कंपनी के अधिकारियों से बात करनी है, वे अपना नाम नोट करा दें। इसके बाद अधिकारी वहां से चले गए। मजदूर यूनियन के नेता श्याम सिंह ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से अभी बैठक की कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल हमारा आमरण अनशन जारी रहेगा। वहीं, भूख हड़ताल पर बैठे छेदालाल की तबीयत बुधवार सुबह बिगड़ गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed