{"_id":"6aa2ed5e05efe7ea340e4fc5","slug":"extension-of-dates-for-the-submission-of-examination-fees-by-candidates-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-184274-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथियों में की गई बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथियों में की गई बढ़ोतरी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के परीक्षा शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन की पूर्व निर्धारित तिथियों में वृद्धि की गई है।
डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार विद्यालयों के प्रधानाचार्य विद्यार्थियों से प्राप्त परीक्षा शुल्क को एकमुश्त चालान के माध्यम से 28 सितंबर तक कोषागार में जमा कर सकेंगे। परीक्षा शुल्क की सूचना और परीक्षार्थियों का विवरण परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है।
इसके बाद एक से छह अक्तूबर तक विद्यालयों के प्रधानाचार्य पंजीकृत परीक्षार्थियों के विवरण की चेकलिस्ट प्राप्त कर जांच और आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। पंजीकृत परीक्षार्थियों की फोटोयुक्त नामावली और कोषपत्र की एक प्रति परिषद के क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजने के लिए 15 अक्तूबर तक डीआईओएस कार्यालय में जमा करनी होगी। डीआईओएस ने विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से निर्धारित तिथियों में सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं। संवाद