फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Explore the town belonged to the throne grand procession

धूमधाम से नगर भ्रमण पर निकली राजगद्दी शोभायात्रा

Wed, 12 Oct 2016 11:57 PM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Explore the town belonged to the throne grand procession
राजगद्दी - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
 नगर रामलीला में बुधवार को राजगद्दी शोभायात्रा निकाली गई। खिरनीबाग रामलीला मैदान से देर शाम शुरू हुई राजगद्दी शोभायात्रा आकर्षक झांकियों और बैंडबाजे के साथ नगर भ्रमण पर निकल पड़ी। शोभायात्रा का शुभारंभ मेला संरक्षक एवं भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना ने सहयोगियों के साथ भगवान श्रीराम का रथ खींचकर किया। 
विज्ञापन

खिरनीबाग रामलीला मैदान से शुरू हुई राजगद्दी शोभायात्रा में श्रीराम दरबार, राधा-कृष्ण, हनुमान जी, मां दुर्गा, मां काली, शिव-पार्वती, मां काली, बाल हनुमान, भगवान विष्णु, महिषासुर मर्दिनी, अर्द्धनारीश्वर, अर्जुन-कृष्ण, महर्षि वाल्मीकि, राधा, कृष्ण और रुक्मिणी, अनुसुइया, हनुमान के कंधे पर राम-लखन, मां सरस्वती, मां लक्ष्मी, श्री गणेश जी द्वारा माता-पार्वती की परिक्रमा, रास रचाते कृष्ण आदि की आकर्षक झांकियां घोड़ा गाड़ी, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों पर शामिल की गईं। बैंड धार्मिक धुनें बिखेर रहे थे। 
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा के बीच शोभायात्रा सदर बाजार चौराहा, टाउनहाल, निशात सिनेमा, पंखी चौराहा, बहादुरगंज, घंटाघर होते हुए सुबह करीब चार बजे चौक पहुंची, जहां देव स्वरूपों ने लाला काशीनाथ कोठी में विश्राम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह करीब छह बजे चौक चौराहा पर भरत मिलाप होगा। राजगद्दी शोभायात्रा देखने के लिए जिले के कोने-कोने से नर-नारी बच्चों के साथ आए हुए हैं। बाजार में सड़क के दोनों ओर दुकानों के चबूतरों और छतों पर लाखों श्रद्धालु प्रभु राम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान जी, भरत, शत्रुघ्न आदि देवी-देवताओं के दर्शन के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं। जगह-जगह भगवान श्रीराम की आरती कर भोग लगाया जा रहा है। 

-------
इनका रहा राजगद्दी शोभायात्रा में सहयोग 
राजगद्दी शोभायात्रा की विभिन्न व्यवस्थाओं में अध्यक्ष निर्भय चंद्र सेठ, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, उपाध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव, कोषाध्यक्ष सुरेश सिंघल, सचिव नरेंद्र गुरु, मेला प्रबंधक नीरज वाजपेयी, विनोद अग्रवाल, जेडी सक्सेना, डॉ. सत्य प्रकाश मिश्र, राम मोहन वर्मा, मनोज खन्ना, सुचित सेठ, अनूप गुप्ता, सुरेंद्र सिंह सेठ, विजय तुली, ऋषि कपूर, अरुण खंडेलवाल, सुधीर गुप्ता, दिवाकर मिश्रा, मुकेश राठौर, अनिल वाजपेयी वाण, जवाहर रस्तोगी, कृष्ण मोहन शर्मा, आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed