{"_id":"6a19eb8bac85700ff8074df0","slug":"explanation-sought-from-moic-over-negligence-in-medical-waste-disposal-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-174760-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मेडिकल वेस्ट निस्तारण में लापरवाही पर एमओआईसी से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मेडिकल वेस्ट निस्तारण में लापरवाही पर एमओआईसी से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण, पौधरोपण एवं गंगा समिति की बैठक कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में हुई। मेडिकल वेस्ट निस्तारण में लापरवाही मिलने पर अल्हागंज के मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज से डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा है।
बैठक के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी सचिन कुमार ने पौधरोपण पर चर्चा की। डीएम ने समस्त विभागों की ओर से गत वर्ष हुए पौधरोपण के भौतिक सत्यापन एवं आगामी पौधरोपण के लिए गड्ढा खोदान की विभागवार चर्चा की। द्वितीय चरण में भैंसी नदी के दोनों ओर वृहद पौधरोपण कराने के निर्देश दिए।
जिला पर्यावरण समिति ने ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर ध्यान दिया। जिला गंगा समिति के तहत सुनासिरनाथ मंदिर परिसर, गोमती नदी और अमृत सरोवर के पुनरोद्धार के संबंध में निर्देश दिए गए। संवाद