{"_id":"61a70c9cd5fb354e8b5bb815","slug":"exemption-on-surcharge-in-electricity-bills-till-december-15-shahjahanpur-news-bly467808990","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिसंबर तक बिजली बिलों में सरचार्ज पर मिलेगी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिसंबर तक बिजली बिलों में सरचार्ज पर मिलेगी छूट
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विद्युत निगम के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने घरेलू और वाणिज्यिक श्रेेेणी के बिजली उपभोक्ताओं को बकाया बिलों के छह किश्तों में भुगतान और उस पर देय ब्याज माफ करने के लिए लागू की गई एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की अवधि बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दी है।
बता दें कि ओटीएस की पूर्व निर्धारित अवधि मंगलवार को खत्म हो रही थी, लेकिन इससे पहले प्रबंध निदेशक का योजना अवधि बढ़ाए जाने से संबंधित आदेश प्राप्त हो गया। इस आदेश के मद्देनजर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता जितेंद्र बहादुर सिंह और अधिशासी अभियंता (शहर) प्रशांत गुप्ता ने सभी एसडीओ और 33 केवी उपकेंद्रों के प्रभारी अवर अभियंताओं को उपभोक्ताओं के बीच योजना का प्रचार-प्रसार कर अधिकतम बिजली राजस्व जमा कराने के निर्देश दिए हैं। संवाद