फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   exam

बोर्ड परीक्षा के सत्रह केंद्र संवेदनशील घोषित

Thu, 12 Feb 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Thu, 12 Feb 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय ने स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति के लिए आदेश जारी कर दिया है। पत्र के अनुसार तहसील सदर के शहीदे आजम नवाब निजाम अली खां उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहबाजनगर को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। यहां अवर अभियंता ग्रामीण अमरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी तरह सदर के ही केंद्र स्वामी जयदेव जोगीराज इंटर कालेज मुजफ्फरपुर में अवर अभियंता ग्रामीण संजय कुमार, श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कालेज नियामतपुर में वन क्षेत्राधिकारी बनारसी दास बतौर स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेंगे।
विज्ञापन

तहसील पुवायां के महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज में वन क्षेत्राधिकारी हशीब बेग, राजधानी पब्लिक इंटर कालेज भिलावा में खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बोस, वनस्थली शिक्षण संस्थान इंटर कालेज बंडा में अवर अभियंता नलकूप अरुण कुमार सिंह और कृषक समाज इंटर कालेज चरकी देवरी में वन क्षेत्राधिकारी खुटार एसएन यादव, तिलहर के लालाराम नत्थो कुंवरि इंटर कालेज मलूकापुर में वन क्षेत्राधिकारी तिलहर रामानुज त्रिपाठी और रघुराज सिंह इंटर कालेज खेड़ा बझेड़ा में अवर अभियंता नलकूप जयराम कनौजिया को स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

तहसील जलालाबाद के एसबीएस पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिलौली में अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय जल प्रबंधन राकेश चंद्र शर्मा, राजा अजय कुमार सिंह इंटर कालेज परौर में अभियंता ग्रामीण प्रवीन कुमार, राम प्रसाद बालिका इंटर कालेज हरसीपुर में सहायक अभियंता आवास विकास नवीन चंद्र वर्मा, लालाराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रंजीत नगल में अवर अभियंता नलकूप मो. आरिफ, मलिखान सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर में सहायक अभियंता सेतु निगम एके श्रीवास्तव, श्यामपाल सिंह इंटर कालेज चौराबगरखेत में सहायक विकास अधिकारी मिर्जापुर रामपाल, पंडित शिव दयाल इंटर कालेज जलालाबाद में यहीं के वन क्षेत्राधिकारी इजहार अहमद तथा पब्लिक कन्या इंटर कालेज मिर्जापुर में अवर अभियंता ग्रामीण आरवी शुक्ला स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed