फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ex-servicemen took over the security arrangements of CHC

Shahjahanpur News: भूतपूर्व सैनिकों ने सीएचसी की सुरक्षा व्यवस्था संभाली

Thu, 02 Oct 2025 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen took over the security arrangements of CHC
तिलहर सीएचसी में तैनात किए गए पूर्व सैनिक। स्रोत: जागरूक पाठक
तिलहर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था की कमान बुधवार को भूतपूर्व सैनिकों के हवाले कर दी गई। वहां अब तक सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्य कर रहे युवाओं को हटाकर उनकी जगह छह पूर्व सैनिक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

सीएचसी के प्रभारी डॉ. ओमेंद्र राठौर ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति के आदेश पर पूर्व सैनिकों की सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनाती की गई है। इन गार्डों का काम सिर्फ अस्पताल की सुरक्षा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उन पर मरीजों व तीमारदारों के साथ कर्मचारियों से होने वाले विवादों को रोकने और पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी के अनुसार पूर्व में तैनात गार्डों पर मरीजों और तीमारदारों की समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने और अनुशासन बनाए रखने में नाकाम रहने की शिकायतें जिला प्रशासन से लेकर शासन तक पहुंच रही थीं। इसी को देखते हुए उनके स्थान पर पूर्व सैनिकों की तैनाती की है। यह सभी सैनिक बारी-बारी ड्यूटी करेंगे। इसके लिए उनका ड्यूटी चार्ट बनाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed