{"_id":"68e7a9ae619bfa3dbb04df95","slug":"ex-servicemen-raised-issues-related-to-weapons-in-the-meeting-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-154672-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बैठक में पूर्व सैनिकों ने शस्त्र संबंधित समस्याओं को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बैठक में पूर्व सैनिकों ने शस्त्र संबंधित समस्याओं को उठाया
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला सैनिक बंधु की मासिक बैठक एडीएम एफआर अरविंद कुमार की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय सभागार में हुई। इसमें वीर नारियों व आश्रितों ने समस्याएं बताईं। पूर्व सैनिकों ने शस्त्र, जमीन, सड़क और बिजली संबंधित समस्याएं रखीं।
सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व सैनिकों की शस्त्र लाइसेंस की एनओसी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राशन की दुकानों का आवंटन व आरक्षण पर डीएसओ चमन शर्मा ने कहा कि जिले में नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
56 दुकानों के सापेक्ष 23 दुकानें पूर्व सैनिकों को आवंटित हैं। कोई भी दुकान रिक्त होने पर वरीयता के आधार पर पूर्व सैनिकों को आवंटित की जाएगी। इस दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एमएम वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिनेश अवस्थी, कानूनी सलाहकार व क्षेत्रीय सचिव मृदुल कुमार मिश्र, जिलाध्यक्ष जगन्नाथ प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र मोहन राठौर, जिला उपाध्यक्ष रमेश कनौजिया, जिला मीडिया प्रभारी दीपक कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद