फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   EVM drone camera will monitor the Strong Room

ड्रोन कैमरे से होगी ईवीएम के स्ट्रॉंग रूम की निगरानी

Thu, 09 Feb 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 09 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद सील्ड ईवीएम रखने के लिए रोजा मंडी परिसर के वेयरहाउस में बनाए गए स्ट्रॉंग रूम की मतगणना होने तक सशस्त्र पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के साथ ही ड्रोन कैमरे से सतत निगरानी की जाएगी। डीएम कर्ण सिंह चौहान और एसपी केबी सिंह ने बृहस्पतिवार को रोजा मंडी जाकर वेयरहाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मंडी सचिव और वेयरहाउस प्रबंधक को गेट के पास बने भवन और शौचालय की सफाई कराने के साथ मरम्मत का सारा काम शीघ्र कराने के निर्देश दिए। मंडी परिसर के कुछ हिस्से की बिल्डिंग खाली बताए जाने पर डीएम ने कहा कि यदि पंजीकृत पल्लेदार वहां रहना चाहते हैं तो मंडी सचिव ने उन्हें रात में वहां रुकने की अनुमति दे सकते हैं। वेयरहाउस के पीछे से निकली बिजली की लाइन पर गिलोय की बेल चढ़ी देख डीएम ने पॉवर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता को लाइन दो दिन में ठीक कराने के साथ तारों में जोड़ पर टेपिंग कराने के निर्देश दिए। वेयरहाउस के आसपास नगर पालिका परिषद द्वारा बनाए जा रहे वाच टॉवर की मुख्य बल्ली पतली देख डीएम ने वहां मोटा खंभा लगाकर वाच टावर को मजबूती दिए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में अधिकारियों ने पाया कि वेयरहाउस में विधानसभा क्षेत्रवार ईवीएम रखने के लिए बनाए जा रहे कक्षों की खिड़कियां पक्की ईटों से बंद की जा रही हैं। डीएम ने ईवीएम का चूहों-छछूंदरों से बचाव करने के लिए कृषि उप निदेशक को वहां कीटनाशकोें से ट्रीटमेंट कराने और उसका प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर मंडी के पास कब्जे हटाने के निर्देश 
नेशनल हाईवे पर रोजा मंडी के सामने फुटपाथ पर कब्जा जमाए दुकानदारों को डीएम कर्ण सिंह चौहान ने दो दिन के अंदर स्वयं अतिक्रमण हटा लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अन्यथा की स्थिति मेें सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाकर उसमें होने वाले व्यय की वसूली संबंधित दुकानदारों से की जाएगी। बता दें कि रोजा मंडी गेट के पास नेशनल हाईवे की काफी चौड़ी रोड है, लेकिन वहां के फुटपाथों पर आसपास के तमाम दुकानदारों ने कब्जा करके रोड को संकरा कर दिया है। इस कारण मंडी के सामने आए दिन जाम लग जाता है। एसपी के साथ डीएम मंडी समिति पहुंचे तो वहां का अतिक्रमण देख उन्होंने मतदान और मतगणना के दिन यातायात में रुकावट जैसी बाधा की आशंका टालने के लिए दुकानदारों को सख्त चेतावनी जारी की। डीएम ने कहा कि दुकानदार अपना सामान नहीं हटाएंगे तो अवैध पक्के निर्माण तोड़ने के साथ सारा सामान जब्त कर लिया जाएगा और इसमें लगने वाले श्रम-संयत्रों पर होने वाला व्यय आरसी जारी कर संबंधित दुकानदारों से वसूल किया जाएगा। एसपी केबी सिंह ने रोजा के थानाध्यक्ष को मंडी गेट सहित परिसर में गल्ला मंडी, फल मंडी और सब्जी के आसपास का अतिक्रमण तत्काल साफ कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed