फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Even after taking one crore 70 lakhs, they are getting dizzy for admission

Shahjahanpur News: एक करोड़ 70 लाख लेने के बाद भी लगवा रहे प्रवेश के लिए चक्कर

Sat, 15 Apr 2023 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Even after taking one crore 70 lakhs, they are getting dizzy for admission
- शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत लॉटरी से निकले बच्चों के नाम
विज्ञापन

- ऑर्डर लेकर पहुंचे बच्चों को लौटा रहे स्कूल, फंसा रहे कई तरह के पेंच
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में बच्चों के प्रवेश को लेकर अड़चन आना शुरू हो गई है। शासन से विद्यालयों के खातों में पिछले सत्र का एक करोड़ 70 लाख रुपया ट्रांसफर किया जा चुका है, बावजूद इसके स्कूल में प्रवेश कराने के लिए अभिभावक बीएसए का ऑर्डर लेकर चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
जिले में आरटीई के तहत दूसरे चक्र में निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 844 बच्चों ने आवेदन किया था। इसमें 476 का चयन होने पर उनके ऑर्डर बनाकर वितरण का कार्य किया जा रहा है, जबकि पूर्व में शासन ने वर्ष 2021-22 व 2022-23 की निजी स्कूलों की फीस एक करोड़ 70 लाख 10 हजार 810 रुपये ट्रांसफर कर दिए थे।
विज्ञापन

छात्र नामांकन के अनुसार, प्रत्येक छात्र के 450 रुपये माह के हिसाब से रुपये भेजे गए थे। पिछले सत्र का रुपया मिलने के बाद भी इस सत्र में प्रवेश के लिए लॉटरी से चयनित छात्र-छात्राओं को चक्कर लगवाए जा रहे हैं। अधिकतर स्कूलों में कक्षा में प्रवेश को लेकर उम्र का पेंच फंस रहा है। वार्ड के बाहर का छात्र होने की बात कहकर उन्हें लौटाया जा रहा। इसी तरह कुछ ऐसे कागज मांगे जा रहे हैं, जो जल्द बनना संभव नहीं है, जिसके चलते बच्चे व अभिभावक बीएसए व रोटी गोदाम स्थित नगर शिक्षा अधिकारी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतर स्कूलों में आरटीई का रुपया नहीं आया है। कोई स्कूल अभिभावकों को लौटा नहीं रहा है। सिर्फ प्रवेश के लिए जरूरी कागजात मंगाए जा रहे हैं। - रचित अग्रवाल, अध्यक्ष-सहोदया

स्कूलों से आरटीई के तहत प्रवेश के नामों की सूची मांगी गई थी, जो स्कूल प्रवेश नहीं ले रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- कुमार गौरव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed