{"_id":"671815689bd73629e40db0b4","slug":"even-after-taking-25-thousand-rupees-admission-was-not-taken-in-d-pharma-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-129770-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 25 हजार रुपये लेने के बाद भी डी-फार्मा में नहीं लिया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 25 हजार रुपये लेने के बाद भी डी-फार्मा में नहीं लिया प्रवेश
Wed, 23 Oct 2024 02:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बदायूं के थाना उसावां के गौंतरा गांव निवासी सवेंद्र पाल से डी-फार्मा में प्रवेश के नाम पर 25 हजार रुपये ले लिए गए और उन्हें प्रवेश भी नहीं मिला। इससे उसका वर्ष खराब हो गया। डीएम को प्रार्थना पत्र देने के बाद कलान पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सर्वेंद्र ने बताया कि 17 अप्रैल 2023 को कलान के एक फार्मेसी कॉलेज में डी-फार्मा प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन किया था। उसने 25 हजार रुपये जमा किए थे। कॉलेज के प्रबंधक अजय ने रुपये लेने के बाद भी दाखिला नहीं किया। उसका एक वर्ष खराब हो गया। 14 अगस्त को कॉलेज में जाने पर प्रबंधक, सूरज व अजय ने 28 अगस्त तक रुपये वापस करने की बात कही थी।
तय तिथि पर वह गया तो उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। उसने भागकर अपनी जान बचाई। थाने में शिकायत नहीं होने पर पीड़ित ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।