फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Even after standing in line for hours, urea could not be obtained.

Shahjahanpur News: घंटाें लाइन में लगने पर भी नहीं मिल पाई यूरिया

Sun, 24 May 2026 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Even after standing in line for hours, urea could not be obtained.
बंडा। इफको खाद बिक्री केंद्र पर आठ दिन बाद यूरिया आने की जानकारी मिलते ही तमाम किसान शनिवार को सुबह से केंद्र पर पहुंच गए। किसानों की भीड़ होने पर उन्हें लाइन में लगाकर और जमीन संबंधी कागजात देखकर यूरिया बांटी गई। तेज धूप में तमाम किसान घंटों लाइन में लगे रहे, लेकिन दोपहर बाद केंद्र के गोदाम पर यूरिया खत्म हो जाने से कई किसानों को मायूस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

खाद मिलने की चर्चाओं को लेकर किसान इफको केंद्र के बराबर चक्कर काट रहे हैं। किसान धान की रोपाई के लिए यूरिया खरीदने में जुटे हैं। शनिवार को इफको केंद्र पर यूरिया का ट्रक जैसे ही आया, वहां तमाम किसानों ने परिवार की महिलाओं को भी लाइन में लगा दिया। दोपहर बाद तक तमाम किसान लाइन में लगे रहे। इसी बीच, यूरिया खत्म हो जाने पर कई किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। केंद्र प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि यूरिया के 750 कट्टे आए थे, जो बांट दिए गए। अब आगे यूरिया आने पर किसानों को मिल पाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed