Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Even after 22 days, paddy procurement has yet to begin at several centers.

Shahjahanpur News: 22 दिन बाद भी कई केंद्रों पर नहीं हो सकी धान खरीद की शुरुआत

Wed, 04 Nov 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Even after 22 days, paddy procurement has yet to begin at several centers.
पुवायां मंडी में बंद पड़ा नेफेड का सेंटर। संवाद
पुवायां। जिले में धान खरीद शुरू हुए 22 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब भी कई क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि जब किसानों के पास धान का भंडार समाप्त होता जा रहा है तो बाद में खरीद किससे और कैसे होगी।
विज्ञापन

कई केंद्रों पर धान खरीद शुरू न हो पाने का कारण हैंडलिंग ठेकेदारों के टेंडर अब तक न खुलना बताया जा रहा है। इस बार धान खरीद में व्यवस्था की गई है कि रोजाना सुबह क्रय केंद्र के दो श्रमिकों के अंगूठे मशीन में लगाए जाएंगे। इसके बाद क्रय केंद्र प्रभारी मशीन पर अपनी हाजिरी लगाएंगे और खरीद शुरू होगी।
विज्ञापन

धान की बिक्री के बाद किसान और क्रय केंद्र प्रभारी का भी अंगूठा लगाया जाएगा। क्रय केंद्र पर खरीद शुरू होने के बाद हैंडलिंग ठेकेदार दो श्रमिकों का अंगूठा लगाकर उनका पंजीकरण करेगा। कुछ केंद्रों पर हैंडलिंग ठेकेदार ही तय नहीं हो सके हैं। इस कारण वहां खरीद शून्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक तरफ कई केंद्रों पर खरीद शून्य है तो दूसरी ओर किसानों को धान बेचने के लिए धरने पर तक पर बैठना पड़ रहा है। किसान नेता भी खरीद की धीमी गति पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक जांच की जरूरत नहीं समझी गई है। क्रय केंद्रों पर शून्य खरीद को लेकर किसान भी सवाल उठा रहे हैं।
--
यह है धान खरीद केंद्रों की स्थिति
- आरएफसी के 37 केंद्र हैं। सरकारी पोर्टल के अनुसार 13 केंद्रों पर खरीद शून्य है।
- एफसीआई के सात केंद्र हैं। इनमें दो पर धान खरीद शून्य है।
- पीसीएफ के 55 केंद्रों में नौ पर धान खरीद शुरू नहीं हो सकी है।
- नेफेड के 13 क्रय केंद्र हैं। कहीं भी धान खरीद शुरू नहीं हो सकी है।
- यूपीसीयू के 58 क्रय केंद्र हैं। इनमें 13 पर धान खरीद शून्य है।
- यूपीएसएस के 43 केंद्रों में 11 पर धान खरीद शुरू नहीं हो सकी है।
- मंडी परिषद के सात क्रय केंद्रों में तीन पर खरीद शून्य है।
--
जल्द सुचारु होंगी व्यवस्थाएं : डिप्टी आएमओ
डिप्टी आरएमओ राकेश मोहन पांडे ने बताया कि आरएफसी के 10 क्रय केंद्रों के टेंडर होने थे, जो हो चुके हैं। सभी को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। नेफेड के सभी 13 केंद्रों के टेंडर पांच नवंबर तक होने की उम्मीद है। इसके बाद धान खरीद शुरू हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि एफसीआई के सभी क्रय केंद्रों के टेंडर हो चुके हैं, लेकिन दो केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं होने की जानकारी कराई जाएगी। यूपीएसएस के चार क्रय केंद्रों के टेंडर आज खुले हैं। यूपीसीयू के चार टेंडर अभी खुलने हैं। कुछ केंद्रों पर ठेकेदारों के टेंडर होने के बाद भी खरीद शून्य है। इसके कारणों का पता कराकर वहां भी खरीद शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed