फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Erased the existence of rivers

मिट रहा नदियों का अस्तित्व

Tue, 05 Jan 2016 11:45 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 05 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Erased the existence of rivers
तहसील क्षेत्र में नदियों के अस्तित्व पर माफिया ने संकट खड़ा कर दिया है। नदियों के किनारे तक जमीन जोत कर उनमें फसल बो दी गई है। राजस्वकर्मियों की सांठगांठ से तहसील भर में यह खेल कई वर्षों से खेला जा रहा है, जिस कारण नदियों की शक्ल नाले से भी गई गुजरी हो गई है। सदानीरायों पर संकट के चलते कई तरह की समस्याएं भी खड़ी हुई है और भविष्य में भी इसके दुष्परिणाम भोगने को मिलेंगे, लेकिन नदियों का नामोनिशान मिटाने पर आमादा लोगों को तो सिर्फ अपने फायदे से मतलब है। उधर, अवैध कब्जा रोकने के जिम्मेदार लोग भी अपनी जेब में बढ़ रहे वजन को ही तरजीह दे रहे हैं।
विज्ञापन

भैंसी नदी
बंडा क्षेत्र से होती हुई पुवायां के तमाम भूभाग को सिचिंत करने वाली भैंसी नदी पूरी तरह सूख चुकी है। नदी के दोनों किनारों पर अवैध रूप से जुताई कर फसलें खड़ी कर ली गई हैं। कुछ वर्ष पूर्व नदी की धार चलती रहती थी, लेकिन अब नदी पूरी तरह से सूख चुकी है।
विज्ञापन

गोमती नदी
पीलीभीत जनपद के माधोटांडा के निकली गोमती नदी खुटार, बंडा और पुवायां क्षेत्र के लोगों को तमाम लाभ पहुंचाती है। बंडा क्षेत्र में झुकना नदी भी इसकी सहायक है। कभी नदी के दोनों किनारों पर विस्तृत भूभाग खाली पड़ा था, लेकिन अब शायद ही किसी स्थान पर जगह खाली बची हो। नदी के किनारे तक फसलें बो दी गई हैं। नदी के तमाम भूभाग पर अवैध कब्जा कर माफिया ने सैकड़ों एकड़ भूमि पर कब्जा जमा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कठिना नदी
शाहजहांपुर और लखीमपुर की सीमा को निर्धारित करने वाली यह नदी खुटार क्षेत्र से गुजरती है। नदी की जमीन पर कब्जे के चलते गर्मियों की कौन कहे सर्दी के मौसम में भी इसकी धारा थम सी जाती है। यह नदी मैलानी और खुटार रेंज के घने जंगलों के बीच से गुजरती हुई हजारों वन्य पशुओं को पानी के रूप में जीवनदान देती है, लेकिन नदी पर जल संकट के चलते वन्य पशुओं और जंगल पर भी संकट आ खड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed