फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Entrepreneurs are turning to village

शाहजहाँपुर: उद्यमी कर रहे गांवों का रुख, 6220 करोड़ का होगा निवेश... संवरेगा ग्रामीण परिवेश

Sun, 12 Feb 2023 05:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 12 Feb 2023 05:24 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs are turning to village
शाहजहांपुर। इन्वेस्टर्स समिट के जरिये दूसरे जिलों की कई बड़ी कंपनियों ने जिले में औद्योगिक इकाइयां लगाने के लिए एमओयू साइन किए हैं। शहरी क्षेत्र में जमीन का अभाव और महंगी होने के कारण अधिकतर उद्यमियों ने ग्रामीण क्षेत्रों का रुख किया है। प्रयास है कि सस्ती जमीन लेकर उस पर इकाई स्थापित की जा सकें। 6220 करोड़ रुपये का निवेश कर औद्योगिक इकाइयां स्थापित होने से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास होगा। वहां रोजगार के साधन भी मुहैया हो सकेंगे, इसके अलावा संबंधित तहसील के पूरे क्षेत्र को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

अभी तक रिलायंस थर्मल पॉवर, खाद फैक्टरी, चीनी मिलें और पेपर मिल जैसे बड़े कारखाने संचालित हो रहे हैं, लेकिन जल्द ही ग्रामीण इलाकों में भी सीमेंट फैक्टरी, बायो सीएनजी प्लांट, डेयरी उत्पाद बनाने वाली इकाइयां स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इन्वेस्टर्स समिट में अपने जिले के अलावा दूसरे जनपदों के भी उद्यमियों ने यहां औद्योगिक इकाइयां स्थापित करने का करार किया है। इनमें 80 प्रतिशत तक उद्योग ग्रामीण इलाकों में लगाए जाएंगे। इसके चलते तिलहर, पुवायां और सदर तहसील के विभिन्न गांवों में जमीन तलाशी जा रही है। उद्यमियों की मानें तो औद्योगिक इकाइयां स्थापित होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पंख लगेंगे। इकाई स्थापित होने वाले गांव से लेकर आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीण लाभांवित हो सकेंगे।
विज्ञापन

पुवायां में मिल और बायो सीएनजी गैस का लगेगा प्रोजेक्ट
-पुवायां तहसील क्षेत्र में मिल और स्कूल के प्रोजेक्ट के अलावा एजी एग्रो द्वारा 12 टन क्षमता का बायो सीएनजी गैस प्लांट लगाने को तैयार है। गैस प्लांट के लिए 25 से 30 एकड़ जमीन की तलाश की जा रही है। यह 63 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है। इसके जरिये आसपास के क्षेत्र के लोगों को रोजगार दिया जाएगा, साथ ही प्लांट के लिए प्लास्टिक, पराली आदि की खरीद भी होगी। इससे किसानों की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमेंट फैक्टरी लगने से अर्थव्यवस्था को लगेंगे पंख
-तिलहर तहसील के कसरक गांव में 800 करोड़ रुपये के निवेश से अल्ट्राट्रेक सीमेंट की फैक्टरी लगना प्रस्तावित है। फैक्टरी के लिए जमीन उपलब्ध हो गई। जल्द ही काम भी शुरू होने की संभावना है। बताते हैं कि फैक्टरी लगने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों को लाभ मिलेगा।

सदर, तिलहर और खुदागंज में डेयरी प्रोडेक्ट बनेंगे
शहरी क्षेत्र में जमीन का अभाव होने के कारण सदर क्षेत्र के नगरिया मोड़ क्षेत्र में जमीन को तलाश किया जा रहा। इसी तरह तिलहर और खुदागंज में भी डेयरी प्रोजेक्ट लगाने को जमीन की जरूरत है। जहां पर दूध और पनीर आदि को बनाया जाएगा। उद्यमियों की मानें तो प्रोजेक्ट लगने से लोगों को अपने जानवरों का दूध बेचने के लिए दूर नहीं जाना होगा, साथ ही दाम भी बेहतर मिलेगा।
----------
सरकार का यह एक अच्छा प्रयास
-इन्वेस्टर्स समिट सरकार का एक अच्छा प्रयास है। उद्यमियों को इससे काफी फायदा होगा। शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को इससे काफी फायदा मिलेगा। - प्रिंस गुप्ता, उद्यमी
-------
ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में लगेंगी इकाइयां
-इस बार अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र में उद्यमी निवेश करने जा रहे हैं। गांवों में सस्ती जमीन मिलने की संभावना रहती है। बड़े पैमाने पर ग्रामीण इलाकों में उद्योग स्थापित कर लोगों को लाभ दिया जा रहा। - रोहित गोयल, सचिव आईआईए


जमीन तलाश रहे हैं उद्यमी
-शहरी क्षेत्र में जमीन मिलने में उद्यमियों को परेशानी आ रही है। इसलिए नगरिया मोड़, सिंधौली, पुवायां, कलान के गांवों में उद्यमी उद्योग स्थापित करने को तैयार है। इससे ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बड़े स्तर पर फायदा होगा, साथ ही उनकी आय भी बढ़ेगी।
अरुण पांडेय, सहायक प्रबंधक, उद्योग केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed