फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   English, Science, and Arts Bolstered Students' Exam Results.

Shahjahanpur News: अंग्रेजी, विज्ञान और कला ने संभाला छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम

Sat, 25 Apr 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
English, Science, and Arts Bolstered Students' Exam Results.
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड के बृहस्पतिवार को जारी हुए परीक्षा परिणाम में अंग्रेजी, विज्ञान और कला में शानदार अंक मिलने से विद्यार्थियों को रैंकिंग हासिल करने में सहायता मिली। वहीं, गणित और कंप्यूटर में उम्मीद के अनुसार अंक नहीं मिल सके। रिजल्ट आने के बाद अध्ययन करने पर प्रधानाचार्यों ने स्थिति को स्पष्ट किया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल में 42785 और इंटरमीडिएट में 36724 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। 126 केंद्रों पर सीसी कैमरों की निगरानी और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में परीक्षा को कराया गया। विद्यार्थियाें के लिए कुछ प्रश्नपत्र आसान रहे थे, जबकि कुछ को हल करने में पसीना आ गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आए परीक्षा परिणाम में अधिकतर छात्र-छात्राओं को कामयाबी हाथ लगी। आकांक्षा हाईस्कूल की प्रधानाचार्य स्मिता सक्सेना बताती हैं कि हाईस्कूल में अंग्रेजी, कला और विज्ञान में बच्चों को काफी बेहतर अंक मिले हैं। गणित में विद्यार्थियों को अंक देने में कंजूसी की गई है, जबकि बच्चों का प्रश्नपत्र काफी बेहतर हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर विषय में 60 से ऊपर अंक नहीं दिए गए हैं। इसके चलते विद्यार्थी कंप्यूटर के बजाय आर्ट विषय को तरजीह देने लगे हैं। स्वामी धर्मानंद कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह ने बताया कि इंटर में चित्रकला और गृह विज्ञान में बच्चों को अच्छे अंक मिले हैं। हाईस्कूल में अंग्रेजी और विज्ञान के अंक बेहतर रहे हैं। इन विषयों में अच्छे अंक मिलने से विद्यार्थियों को मेरिट सूची तक पहुंचाया है।

--
कॉलेजों में पर्याप्त सीटें उपलब्ध
यूपी बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को डिग्री कॉलेजों में प्रवेश के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। महाविद्यालयों के पास पर्याप्त सीटें होने के चलते उन्हें आसानी से प्रवेश मिल जाएगा। जीएफ कॉलेज में बीए की दो हजार सीटें हैं। बीएससी बायो और बीएससी गणित में 640-640 सीटें उपलब्ध हैं। इसी तरह एसएस कॉलेज में बीए में 1320 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed