{"_id":"6761d62038237fd8910bc6c7","slug":"english-is-an-important-medium-of-employment-kajal-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-133733-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार का महत्वपूर्ण माध्यम है अंग्रेजी : काजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार का महत्वपूर्ण माध्यम है अंग्रेजी : काजल
Wed, 18 Dec 2024 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 18 Dec 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
एसएस लॉ कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में विचार रखतीं बहुराष्ट्रीय कंपनी लिटांस की पूर्व जनसंपर्क
शाहजहांपुर। एसएस लॉ कॉलेज में मंगलवार को कार्यशाला हुई। इसमें मुख्य अतिथि बहुराष्ट्रीय कंपनी की पूर्व जनसंपर्क अधिकारी काजल कौशिक रहीं। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी भाषा हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बहुराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय कंपनियों में अंग्रेजी भाषा रोजगार का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
विधि के विद्यार्थी इस मौके का उपयोग बेहतर ढंग से कर सकते हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में संचार के लिए अंग्रेजी भाषा अत्यंत आवश्यक हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयशंकर ओझा ने कहा कि विधि व्यवसाय एवं शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए अंग्रेजी भाषा संबंधित पुस्तकें, न्यायालयों के निर्णय, विधिक प्रक्रिया को समझने और जानने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है।
इस मौके पर डॉ. मेहंदी रत्ता, डॉ. शालीन सिंह, डॉ. अरुण कुमार यादव, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अमित कुमार यादव, डॉ. अमरेंद्र सिंह, डॉ. पवन कुमार, डॉ. प्रेम सागर, अशोक कुमार, विजय सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद