फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Engineer's Day: After Havan-Pujan, 36 people donated blood

इंजीनियर डे : हवन-पूजन के बाद 36 लोगों ने किया रक्तदान

Tue, 16 Sep 2025 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Engineer's Day: After Havan-Pujan, 36 people donated blood
शाहजहांपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज में रक्तदान करते इंजीनियर। स्रोत: संस्था
शाहजहांपुर। इंजीनियर डे सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इंजीनियरों ने लोक निर्माण विभाग के कार्यालय के एकता सदन में हवन-पूजन करने के बाद पौधरोपण किया। इस बीच 36 यूनिट रक्तदान भी किया गया।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे संघ भवन एकता सदन में महासंघ के संरक्षक अनिल दीक्षित की उपस्थिति में हवन में आहुतियां दीं गईं। परिसर में इंजीनियरों ने पौधे रोपे। इसके बाद डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ की ओर से राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

महासंघ के संरक्षक अनिल दीक्षित ने कहा कि देश के प्रथम भारतीय इंजीनियर भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के जन्मदिन को इंजीनियरिंग संवर्ग इंजीनियर्स डे के रूप में मनाता है। इसी दिन महासंघ के संस्थापक इंजीनियर आरके दत्ता की पुण्यतिथि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दत्ता का स्वर्गवास खून की कमी के कारण हुआ था। इसलिए पूरे प्रदेश में रक्तदान कार्यक्रम होता है। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार व सीएमएस डॉ.नेपाल सिह ने रक्तदान के फायदों को गिनाया।

इस बीच मरीजों को फल भी बांटे गए। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, सचिव ब्रजेश कुमार, जेई सुबोध कुमार, रामऔतार, भीमराव, अनूप सिंह, अनिल कठेरिया, ऋतुराज सिंह, मोहम्मद जीशान अली, शिव शंकर, कन्हैया लाल राना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed