{"_id":"57c44a2f4f1c1b634b2cb47c","slug":"engineers-boycott-of-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर इंजीनियर्स ने शुरू किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर इंजीनियर्स ने शुरू किया कार्य बहिष्कार
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
जूनियर इंजीनियर्स ने शुरू किया कार्य बहिष्कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर महासंघ से जुड़े समस्त घटक संघों ने प्रारंभिक ग्रेड वेतन और पदोन्नति की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। घटक दलों ने अपने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया।
समस्त विभागों के जूनियर इंजीनियर्स की मांग है कि उन्हें प्रारंभिक ग्रेड वेतन 4800 रुपये दिया जाए और इसी के साथ पदोन्नति वेतनमान दिया जाए। इंजीनियर्स की मांग है कि उन्हें सात, 14 और 20 वर्ष पर क्रमश: सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता और अधीक्षण अभियंता पद का पदोन्नति वेतनमान दिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों पर सहमति देकर भी शासनादेश निर्गत नहीं कर रही है। सरकार वादा खिलाफी के कारण ही कार्य बहिष्कार शुरू किया गया है।
पहले दिन सिंचाई विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, नलकूप, लघु सिंचाई, नगर पालिका परिषद, जिला पंचायत आदि विभागों के जूनियर इंजीनियर्स ने कार्यालयों में उपस्थित रहकर कार्य बहिष्कार किया। जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में सचिव एम रहमान, क्षेत्रीय महामंत्री एचएन मिश्रा, सीपी सिंह, राज सिंह, एसपी पांडेय, ज्ञानेंद्र शर्मा, विवेक कुमार मौर्य, सोमपाल सिंह, ग्रीश बाबू शाक्य, ठाकुर सिंह, रोशन अली, आरके गौतम, मनोहर प्रसाद, संजीव दीक्षित, कुलदीप सिंह सोलंकी, अशर्फी लाल, शांति स्वरूप, शशि शेखर दीक्षित, नजहर अली आदि कार्य बहिष्कार में शामिल रहे।