{"_id":"6aecd7f0f7a6ed117202cbb6","slug":"engine-of-a-special-train-fails-on-the-up-line-rail-traffic-disrupted-for-an-hour-and-a-quarter-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-189382-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अप लाइन पर स्पेशल ट्रेन का इंजन फेल, सवा घंटे बाधित रहा रेल यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अप लाइन पर स्पेशल ट्रेन का इंजन फेल, सवा घंटे बाधित रहा रेल यातायात
विज्ञापन
शाहजहांपुर। तिलहर और शाहजहांपुर के बीच बंथरा के पास 04615 फिरोजपुर कैंट स्पेशल ट्रेन का इंजन फेल हो गया। इसके चलते अप लाइन पर करीब सवा घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा। इस दौरान चार ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पटना जंक्शन से फिरोजपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन के शाहजहांपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 9:43 बजे है, लेकिन यह ट्रेन देरी से शाम 6:20 बजे स्टेशन पहुंची। इसके बाद शाम 7:15 बजे बंथरा के पास अप लाइन पर ट्रेन का इंजन फेल हो गया। लोको पायलट ने इंजन चालू करने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।
ट्रेन के खड़े होने से पंजाब मेल को शाहजहांपुर स्टेशन पर रोकना पड़ा। जनता एक्सप्रेस को रोजा और अमर शहीद रामप्रसाद बिस्मिल स्टेशन स्पेशल ट्रेन को रोका गया। जबकि गंगा सतलुज एक्सप्रेस को बंथरा में रोका गया। बाद में रोजा से दूसरा इंजन भेजकर स्पेशल ट्रेन में जोड़ा गया।
विज्ञापन
इसके बाद रात 8:30 बजे ट्रेन का संचालन शुरू हो सका। इस दौरान विभिन्न ट्रेनों के यात्री परेशान रहे। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि दूसरा इंजन जोड़कर ट्रेन को रवाना कराने के बाद यातायात बहाल हो गया था।