फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Engine failure of Pilibhit passenger, stood for two hours

Shahjahanpur News: पीलीभीत पैसेंजर का इंजन फेल, दो घंटे खड़ी रही

Fri, 10 Mar 2023 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 10 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Engine failure of Pilibhit passenger, stood for two hours
शाहजहांपुर। पीलीभीत-शाहजहांपुर रूट पर चलने वाली ट्रेन का इंजन फेल हो गया। दूसरे इंजन का इंतजाम करने में रेलवे को दो घंटे से ज्यादा समय लग गया। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार शाम 5:10 बजे पीलीभीत से शाहजहांपुर स्टेशन पर ट्रेन आई। इसे 5:30 बजे शाहजहांपुर से पीलीभीत के लिए रवाना होना था, लेकिन इंजन स्टार्ट ही नहीं हुआ। 5:35 बजे ट्रेन के गार्ड ने पॉवर केबिन और कंट्रोल को सूचना दी, लेकिन सात बजे तक इंजन का इंतजाम नहीं हो सका। इसकी वजह से ट्रेन शाहजहांपुर स्टेशन पर ही खड़ी रही। इससे यात्रियों को स्टेशन पर ही इंतजार करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि ट्रेन के इंजन में बीसलपुर से ही खराबी आ गई थी। शाहजहांपुर से पीलीभीत के लिए रवाना होने के लिए जब इंजन को स्टार्ट किया गया तो वह चालू नहीं हुआ। दूसरे इंजन का इंतजाम करके ट्रेन को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

-----
अप लाइन पर ब्लॉक लेकर की ट्रैक की मरम्मत
शाहजहांपुर। बुधवार को दोपहर 2:45 से 3:30 बजे तक अप लाइन पर ब्लॉक लेकर ट्रैक मरम्मत का कार्य किया गया। हालांकि इस दौरान ट्रेनों के आवागमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि ट्रैक पर मरम्मत के लिए ब्लॉक लिया गया था। ब्लॉक के दौरान कोई ट्रेन नहीं थी, इसलिए संचालन पर कोई असर नहीं हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed