फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   End of Urs-e-Liyakati, Gulposhi and Chadarposhi in Dargah.

Shahjahanpur News: उर्स-ए-लियाकती का समापन, दरगाह में गुलपोशी और चादरपोशी की

Tue, 05 Dec 2023 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 05 Dec 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
End of Urs-e-Liyakati, Gulposhi and Chadarposhi in Dargah.
तिलहर। हजरत मौलाना लियाकत हुसैन फाजिले तिलहरी के 26वें दो रोजा सालाना उर्स का कुलशरीफ के साथ समापन हो गया। अंतिम दिन अकीदतमंदों ने मजार पर गुलपोशी और चादरपोशी कर मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की।
विज्ञापन

सोमवार सुबह कुलशरीफ का आगाज कुरान पाक की तिलावत से हुआ। हाफिज अबू तालिब बहराइच, मोहम्मद हाफिज अयाज रजा उत्तराखंड, सकलैन रजा बिहार, हाफिज अजमल रजा ने नात का नजराना पेश किया। इस माैके पर मुरादाबाद से आए मुफ्ती मोहम्मद इमरान हनफी ने कहा कि बुजुर्गान-ए-दीन अपनी पूरी जिंदगी अल्लाह और पैगंबर-ए-इसलाम के हुक्म के मुताबिक गुजारते हैं। मुफ्ती सुल्तान रजा बहराइची, मौलाना नाजिम रजा मंजरी अमरोहा ने तकरीर की। खानकाह-ए रिजविया बरेली के सज्जादानशीन मुफ्ती एहसन रजा खां कादरी ने मुल्क में अमन और चैन की दुआ की। मौलाना अकील रजा के संचालन में हुए उर्स में साहिब-ए-सज्जादा मोहम्मद स्वालेह उर्फ शद्दन मियां ने शिजरा पढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed