फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Encroachments were removed from Lal Imli Crossing to Subhash Nagar and Model Road.

Shahjahanpur News: लाल इमली चौराहा से सुभाषनगर और मॉडल रोड तक हटवाया अतिक्रमण

Sun, 12 Jul 2026 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Encroachments were removed from Lal Imli Crossing to Subhash Nagar and Model Road.
लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर अतिक्रमण हटाती एनएचएआई की टीम। संवाद
शाहजहांपुर। यातायात पुलिस ने लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सीओ यातायात शुभम वर्मा के पर्यवेक्षण में यातायात निरीक्षक बच्चू सिंह शनिवार दोपहर अपनी टीम के साथ थाना सदर बाजार क्षेत्र के लाल इमली चौराहा पर पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद सुभाष नगर होते हुए मॉडल रोड तक विशेष अभियान चलाकर सड़क से अतिक्रमण हटवाया गया। नो-पार्किंग क्षेत्र एवं मुख्य सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के चालान काटे गए। सीओ यातायात शुभम वर्मा ने कहा कि दुकानदार अपनी सीमा के भीतर ही सामान रखकर व्यापार करें। संवाद
विज्ञापन

-----------------------
लखनऊ-दिल्ली हाईवे के किनारे जेसीबी से हटाए अवैध कब्जे



तिलहर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एनएचएआई के प्रबंधक अंजनी कुमार के निर्देशन में शनिवार को तीसरे दिन पूर्वी भक्सी तिराहा से बाइपास चौराहा तक हाईवे के दोनों ओर किए गए अवैध कब्जे जेसीबी से हटा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुबह से अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू होते ही कई लोगों ने स्वयं ही अपने कब्जे हटाने शुरू कर दिए। अभियान के दौरान कई ढाबों, टिनशेड और खोखे जेसीबी से हटाए गए। अधिकारियों ने पहले ही संबंधित लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किए थे।



टीम में शामिल एनएचएआई के कक्ष नियंत्रण अधिकारी इंद्रेश यादव ने दोबारा हाईवे की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील करते हुए कहा कि इससे उनका अनावश्यक नुकसान नहीं होगा। संवाद
---------------------------

सरकारी स्कूल के खेल मैदान से कब्जा हटाया



निगोही। ग्राम पंचायत भटिउरा पृथ्वीपुर में सरकारी स्कूल के खेल मैदान पर गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा घूरा डालकर किया गया कब्जा प्रशासन ने शनिवार को जेसीबी से हटवा दिया। इस मामले में कई ग्रामीणों सहित भारतीय किसान मजदूर यूनियन के तहसील उपाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने थाना समाधान दिवस में शिकायत की थी।



जन सुनवाई कर रहे नायब तहसीलदार पंकज कुमार को बताया गया कि गांव का ही एक व्यक्ति गत माह से स्कूल के खेल मैदान पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। बाद में नायब तहसीलदार के निर्देश पर पुलिस के साथ गांव पहुंचे लेखपाल ने जेसीबी से कब्जा हटा कर जमीन को समतल करा दिया। इस दौरान कब्जा करने वाला व्यक्ति गांव से भाग गया। मौके पर मौजूद लेखपाल और पुलिस ने दोबारा सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। एसडीएम तिलहर जीत सिंह राय ने बताया कि खेल मैदानों एवं सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया जाएगा। सभी जगहों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर अतिक्रमण हटाती एनएचएआई की टीम। संवाद

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर अतिक्रमण हटाती एनएचएआई की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed