फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Encroachments removed from in front of the bus stand in Puwayan.

Shahjahanpur News: पुवायां में बस स्टैंड के सामने से हटाया गया अतिक्रमण

Tue, 02 Jun 2026 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Encroachments removed from in front of the bus stand in Puwayan.
अतिक्रमण हटाने के दौरान एसडीएम, ईओ से वार्ता करते व्यापार मंडल अध्यक्ष केके लील। संवाद
पुवायां। नगर में बस स्टैंड के सामने से एसडीएम सदानंद सरोज और सीओ प्रवीण मलिक की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाया गया। खोखे हटा दिए गए। एक मेडिकल स्टाेर स्वामी को तीन दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

नगर में बस स्टैंड के सामने कई लोगों ने खोखे रखकर अतिक्रमण कर रखा था। बस स्टैंड का पुरान भवन तुड़वाकर नया भवन बन रहा है। एआरएम ने बस स्टैंड के सामने से अवैध कब्जे हटवाने की मांग की थी। सोमवार को एसडीएम सदानंद सरोज, ईओ कल्पना शर्मा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे। दुकानदारों को मंगलवार सुबह तक का समय दिया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह एसडीएम, सीओ, ईओ के साथ परिवहन निगम के अधिकारी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी आरके रावत भी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दुकानदार खुद ही खोखे हटाने लगे, जिस पर जेसीबी को वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस स्टैंड के पास ही एक पक्की दुकान में मेडिकल स्टोर चल रहा है। अधिकारियों ने जेसीबी से दुकान गिराने की बात कही तो दुकान मालिक ने कोर्ट में वाद दायर होने की जानकारी दी। इसके बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष केके लील के नेतृत्व में तमाम व्यापारी भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से वार्ता की। एसडीएम ने तीन दिन में दुकान खाली कर कब्जा हटाने का समय दिया है।
--
मंदिर न हटाने की मांग
बस स्टैंड के सामने सड़क किनारे छोटा शिव मंदिर भी बना है। अतिक्रमण हटाने के दौरान लोगों को लगा कि मंदिर भी हटाया जाएगा। जिस पर विहिप गोरक्षा विभाग के पदाधिकारी विपिन मिश्रा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और एसडीएम, सीओ से मंदिर नहीं हटाने की मांग की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मंदिर नहीं हटाया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ता चले गए।


--
बस स्टैंड के सामने से अतिक्रमण हटाया गया है। मेडिकल स्टोर स्वामी को तीन दिन में दुकान हटाने के लिए कहा गया है। कब्जा नहीं हटाने पर प्रशासन कब्जा हटाने की कार्रवाई करेगा।
-सदानंद सरोज, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed