{"_id":"66a2dc2b218f9ea9ca031e27","slug":"encroachment-removed-from-highway-side-in-sindhauli-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-123560-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सिंधौली में हाईवे किनारे से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सिंधौली में हाईवे किनारे से हटाया अतिक्रमण
Fri, 26 Jul 2024 04:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर-पुवायां राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंधौली क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान मौजूद भीड़
सिंधौली। लखनऊ-पलिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर फुटपाथ पर किए अतिक्रमण को बृहस्पतिवार को हटा दिया गया। पुलिस ने दोबारा कब्जा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
काफी समय से शाहजहांपुर-पुवायां मार्ग का चौड़ीकरण का कार्य एनएचएआई करा रहा है। नगर क्षेत्र में चौड़ीकरण से पहले पुलिस व प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराया था। इसके बाद फिर से अतिक्रमणकारियों ने फुटपाथ पर कब्जा कर लिया। पुलिस ने कई बार सर्विस रोड पर खोमचे आदि न लगाने की चेतावनी भी दी, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ।
बृहस्पतिवार को लाउडस्पीकर पर चेतावनी देने के बाद नायब तहसीलदार सगीर अहमद की मौजूदगी में जेसीबी से अतिक्रमण हटवाया जाना शुरू किया गया। कई लोग अपना सामान समेटकर चले गए। नायब तहसीलदार सगीर अहमद ने बताया कि उच्चाधिकारियों के स्पष्ट निर्देश हैं कि राजमार्ग के किनारे सर्विस रोड और फुटपाथ अतिक्रमण मुक्त रखे जाएं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि हाईवे के किनारे अतिक्रमण के कारण हर समय भीड़भाड़ रहती है। जाम लगता है और दुर्घटना की आशंका भी रहती है। दोबारा कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।