फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Encompass the fifth day, protesting against the administration

धरना पांचवें दिन जारी, प्रशासन के विरोध में नारेबाजी

Fri, 02 Dec 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Fri, 02 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
भाकियू का एसडीएम कार्यालय पर चल रहा धरना प्रदर्शन शुक्रवार पांचवें दिन भी जारी रहा। धरना प्रदर्शन के बाद भी समस्याओं का निस्तारण न होने से भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष है भाकियू कार्यकर्ता 28 नवंबर से एसडीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी मांग है कि कस्बा पुवायां निवासी दलित राजकुमार की जमीन सवर्ण जाति के व्यक्ति ने अपने नाम कराने के मामले में न्याय दिलाया जाए। गांव फत्तेपुर में खाद के गड्ढों से अवैध कब्जा हटे, बिलसिया दौलतपुर में चकमार्ग से कब्जा हटवाया जाए, बाजारपुर में चारागाह की भूमि से कब्जा हटे।शुक्रवार पांचवें दिन भाकियू कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन के दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और समस्याओं के निस्तारण की दिशा में कोई कदम नहीं उठाए जाने पर रोष जताया। इस दौरान अनिल सिंह यादव, सत्यवान अवस्थी, नन्हीं देवी, शिवराम, रविंद्र, मनोज कुमार यादव, माया देवी, अनीता देवी, कृष्णा देवी, सविता देवी, रामाधार, रामकृष्ण संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed