फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Enable the plants to remove pollutants

प्रदूषण दूर करने में पेड़-पौधे ही सक्षम

Fri, 05 Jun 2015 11:46 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 05 Jun 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Enable the plants to remove pollutants
विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जल, वायु, ध्वनि आदि प्रदूषण की रोकथाम को संकल्प लिया गया। सुमित्रा हीरो की ओर से शहर में बाइक रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

एसएस कॉलेज में इग्नू सेंटर पर चल रही बीएड छात्राध्यापकों की कार्यशाला में शुक्रवार को पर्यावरण दिवस पर पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्र ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि जीवन में पेड़-पौधों का बहुत महत्व है। किसी भी प्रकार का प्रदूषण दूर करने में हरे-भरे पेड़-पौधे सक्षम हैं, इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि पेड़-पौधों की रक्षा करते हुए अधिक से अधिक पौध रोपित भी करें। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में प्राचार्य डॉ. मिश्र ने इग्नू के जिला समन्वयक डॉ. प्रभात शुक्ला, वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. आदर्श पांडेय आदि के साथ पौध भी रोपित की। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में छात्राध्यापकों ने करीब दो सौ पोस्टर बनाकर उनकी प्रदर्शनी लगाई। छात्राध्यापक संदीप मिश्र के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. एके शर्मा, डॉ. एके उपाध्याय, डॉ. अरुण, डॉ. सुरेंद्र सिंह, हिमांशु शुक्ल, अरविंद शुक्ल, सुषमा मेहरोत्रा, बलराम वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कैडेट्स ने रैली निकालकर किया जागरूक
पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसएस कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने जागरूकता रैली निकाली। डॉ. रंजना प्रियदर्शिनी ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। लेफ्टिनेंट डॉ. मधुकर श्याम शुक्ल के नेतृत्व में निकाली गई रैली में डॉ. अजीत चारग, सीनियर अंडर ऑफिसर प्रसूद दीक्षित, अवनीश कुमार, संजीव प्रजापति, अभिषेक, अंजली मौर्या, गीता देवी, काजल यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित्रा संस ने निकाली बाइक रैली
सुमित्रा संस की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बाइक रैली निकाली गई। टाउनहाल शोरूम से शुरू हुई रैली क्षेत्र का भ्रमण करते हुए वापस शोरूम पर पर संपन्न हुई। शोरूम स्वामी गुरवचन सिंह माटा ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। समापन पर पौध का वितरण भी किया गया। रैली में प्रबंधक अनुज कपूर, विवेक अवस्थी, सुमित नैयर, सौरभ, अनिल, दिलदार, नावेद, अरुण, आमिर, विनय आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed