फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Empty parking... jam due to vehicles parked on the roads

Shahjahanpur News: खाली पड़ी पार्किंग... सड़कों पर खड़े वाहनों से लग रहा जाम

Mon, 24 Mar 2025 01:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 24 Mar 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Empty parking... jam due to vehicles parked on the roads
गोविंदगंज स्थित पार्किंग में खड़े चार पहिया वाहन। संवाद
शाहजहांपुर। शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग बनाई गईं हैं। उसके बावजूद लोग सड़क पर दुकान के बाहर वाहन खड़े कर जाम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। यातायात पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं देने से आमजन को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से गोविंदगंज में ओवरब्रिज के नीचे पार्किंग बनाई गई है। यहां पर नाममात्र ही लोग वाहन खड़े करते हैं। अस्थायी तौर पर शहीद द्वार में पार्किंग बनी है। इसके अलावा जेल के पीछे बहादुरगंज में पार्किंग बनाई गई है। इन स्थानों पर नाममात्र के ही वाहन खड़े होते हैं। लोग बाजार में दो पहिया और चार पहिया वाहनों को ले जाते हैं और दुकानों के बाहर खड़े कर देते हैं। इसकी वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है। वर्तमान में ईद के लिए खरीदारी करने आने वालों को जाम से जूझना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सदर, बहादुगंज, घंटाघर रोड, अंजान चौकी, मालखाना मोड़, अंटा चौराहा, जेल रोड, कनौजिया मोड़, चौक, चारखंभा पर जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

-----------
करोड़ों की लागत से बनी बहुमंजिला पार्किंग बंद
-विसरात घाट हनुमतधाम के पास करोड़ों की लागत से बनाई गई मल्टी लेवल पार्किंग को बने करीब एक साल का समय हो गया है। अभी तक यह पार्किंग शुरू नहीं हो पाई है। यहां पर लोग सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं। इसकी वजह से हनुमतधाम आने वाले लोगों को जाम में फंसना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
वर्जन-
-पार्किंग स्थल ही वाहन खड़े कराने को पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। पार्किंग स्थलों पर रोशनी, शौचालय और पानी की व्यवस्था की गई है। बहुमंजिला पार्किंग के लिए निविदा शीघ्र जारी की जा रहीं हैं। जल्द ही इसको शुरू कर दिया जाएगा।
डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त
--------
-वाहनों को सड़क पर खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। वाहनाें को पार्किंग में ही खड़ा कराया जाएगा। इसके लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
संजय कुमार, सीओ यातायात

गोविंदगंज स्थित पार्किंग में खड़े चार पहिया वाहन। संवाद

गोविंदगंज स्थित पार्किंग में खड़े चार पहिया वाहन। संवाद

गोविंदगंज स्थित पार्किंग में खड़े चार पहिया वाहन। संवाद

गोविंदगंज स्थित पार्किंग में खड़े चार पहिया वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed